{"_id":"65c53391e5ca36a70000fc29","slug":"get-the-problems-related-to-entrepreneurs-resolved-dm-basti-news-c-207-1-sgkp1004-111231-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों से जुड़ी समस्याओं को कराएं निस्तारित : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों से जुड़ी समस्याओं को कराएं निस्तारित : डीएम
Fri, 09 Feb 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ग्लोबल इंवेस्टर्स में हिस्सा लेने वाले उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश डीएम अंद्रा वामसी ने दिए हैं। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में डीएम ने कहा कि इसकी मॉनिटरिंग शासन स्तर से सीधे की जा रही है। इसमें शिथिलता बरतने वालों सख्त कार्रवाई भी सकती है।
इस दौरान उद्यमियों ने डीएम को अवगत कराया कि विद्युतीकरण के लिए एनओसी नहीं मिल पा रही है। डीएम ने जिला उद्योग अधिकारी का निर्देश दिए कि विभागों से समन्वय स्थापित कर एनओसी दिलाएं। कौशल विकास मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने आईटीआई प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि जिला उद्योग केंद्र से समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में प्रशिक्षुओं को अप्रेंटिस के लिए भेजें।
उन्होंने कहा कि अब तक अप्रेंटिसशिप लक्ष्य 200 के सापेक्ष महज 96 प्रशिक्षुओं को भेजा गया है। इस मौके पर सीडीओ जयेदव सीएस, सीएमओ डा. रमाशंकर दुबे, चेम्बर्स ऑफ इंडस्ट्री के अध्यक्ष अशोक सिंह, सचिव हरिशचंद्र शुक्ला, अनिल रैकवार आदि मौजूद रहे।