{"_id":"61f5851925664819a601f03e54ca5a91","slug":"get-teacher-attendence-drive-begins-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में ‘शिक्षक पहुंचाओ अभियान’ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में ‘शिक्षक पहुंचाओ अभियान’ शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। स्कूल चलो अभियान के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने अब शिक्षक पहुंचाओ
विज्ञापन
अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। इस योजना में
अध्यापकों को स्कूल तक हर हाल में पहुंचाना है। इसके लिए सभी खंड शिक्षा
अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में नियमित स्कूल पहुंचने वाले अध्यापकों की
रिपोर्ट देनी है।
अभियान के पहले ही चरण में विक्रमजोत ब्लॉक के 125 स्कूलों की जांच की गई, जिसमें 13 शिक्षक गैरहाजिर मिले। स्कूलों पर 57 शिक्षकों के आकस्मिक अवकाश के आवेदन मिले। जिसकी जांच हो रही है। जांच के दौरान सात शिक्षक देर से पहुंचे। बीएसए संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना में हर हाल में शिक्षकों को स्कूलों तक पहुंचाना है। बताया कि अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध डीएम स्तर से कार्रवाई होगी।
बीएसए संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जिले में बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित 1746 प्राथमिक विद्यालय, 648 जूनियर हाईस्कूल और 11 मदरसे हैं। शासन की मंशा है कि इनमें तैनात शिक्षकों को हरहाल में स्कूलों तक पहुंचाया जाए। बीएसए का कहना है कि शिक्षक अगर स्कूल में रहेंगे तो वे बच्चों को नहीं भी पढ़ाएंगे तो कम से कम बच्चों के साथ तो बैठेंगे। उन्होंने बताया कि डीएम के निर्देश पर सभी बीईओ को स्कूलों की नियमित जांच करने और अनुपस्थित शिक्षकों की रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर देने के निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षकों की मॉनिटरिंग ऑनलाइन होगी
बस्ती। स्कूलों में शिक्षकों की मौजूदगी की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की व्यवस्था बनाई गई है। इसके लिए सभी बीआरसी को इंटरनेट से जोड़ा गया है। इसका कंट्रोल रूम बीएसए कार्यालय में बनाया गया है। बीएसए ने बताया कि इस व्यवस्था के लागू हो जाने से पठन-पाठन में रुचि न लेने शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई में आसानी होगी।
अभिभावक और शिक्षकों के बना हेल्प लाइन
बस्ती। बेसिक शिक्षा को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए बीएसए कार्यालय में शिक्षकों और अभिभावकों की सहायता के लिए दो हेल्प लाइन खोली गई हैं। बीएसए ने बताया कि इस हेल्प लाइन के जरिए शिक्षक और अभिभावक अपनी समस्याओं को रजिस्टर्ड करा सकते हैं। बच्चों के अभिभावक इस हेल्पलाइन के जरिए स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता की जानकारी दे सकते हैं।
स्कूलों में शिक्षक आते हैं या नहीं? इसकी भी जानकारी दे सकते हैं। इसी तरह शिक्षक भी अपनी समस्याएं बता सकते हैं। इसके लिए कार्यालय में सुझाव और शिकायतें दर्ज करने के लिए दो रजिस्टर बनाए गए हैं। अभिभावक टेलीफोन नंबर 05542-286605 पर और शिक्षक मोबाइल नंबर 9450868108 पर शिकायतें नोट करा सकते हैं। इन दोनों के प्रभारी राम सबल सिंह को बनाया गया है।