फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gas cylinder exploded while preparing food for baraatis, three people got burnt

Basti News: बरातियों का भोजन बनाते समय दगा गैस सिलिंडर, तीन झुलसे

Mon, 12 May 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 12 May 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinder exploded while preparing food for baraatis, three people got burnt
बभनान। कस्बे से सटे गोंडा जिले के महरागौरा गांव में बरातियों के लिए भोजन बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर दग गया। आग का गोला बने सिलिंडर से झोपड़ी में आग लग गई। सिलिंडर का आधा हिस्सा घर से करीब 200 मीटर दूर गन्ने के खेत में गिरा, जिससे गन्ने के खेत में भी आग लग गई। लगभग दो बीघा गन्ना भी जल गया।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड ने लोगों की तत्परता से किसी तरह आग पर काबू पाया। आग बुझाते समय तीन लोग झुलस गए। जानकारी के अनुसार, छपिया थाना क्षेत्र के महरागौरा गांव के श्रवण कुमार पुत्र नितेश की एक हफ्ते पहले शादी हुई थी। रविवार को सुबह दुल्हन की विदाई कराने बरात लेकर जाना था।
विज्ञापन

घर पर बरात में जाने वालों के लिए भोजन बन रहा था। तभी यह हादसा हुआ। सुबह 10.45 बजे हुए हादसे की चपेट में पड़ोस के राम उजागर पुत्र बहरैची का घर भी आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि लगातार दो सिलिंडर में ब्लास्ट हुआ। एक सिलिंडर का आधा हिस्सा कई घर लांघते हुए लगभग 200 मीटर दूर विजय मिश्र के गन्ने के खेत में गिरा, जिससे वहां भी आग लग गई। आग की चपेट में आने से शादी में मिली नई बाइक, शादी में मिला सारा सामान और घर में रखा अनाज जल गया। आग बुझाते समय रविंद्र कुमार पुत्र राम किशोर (36), आकाश पुत्र श्रवण कुमार (16) व राहुल पुत्र तिलकराम घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed