{"_id":"578290d54f1c1bee067fa765","slug":"gas-cylinder-exploded-three-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर फटा, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर फटा, तीन झुलसे
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
लालगंज के नेवारी में जलकर बर्बाद हुआ सामान देखते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज थाना क्षेत्र के नेवारी निषाद पुरवा के रिहाइशी छप्पर में उस समय आग लग गई, जब रसोई गैस की पाइप फट गई। धू-धू कर जल रही मड़ई में रखा दूसरा सिलेंडर फट गया। इससे आग और भड़क उठी। लपटों ने बगल की एक और रिहायशी झोपड़ी को चपेट में ले लिया। आग बुझाने और सामान निकालने के प्रयास में तीन लोग झुलस गए।
नेवारी गांव के हरिराम निषाद की पुत्री का रविवार को विवाह था। छप्पर के मकान में विवाह और विदाई का सारा सामान रखे थे। बारातियों का भोजन बनाते समय दिन के डेढ़ बजे अचानक गैस सिलेंडर का पाइप फट गया। जिससे बगल में रखा दूसरा सिलेंडर फट गया। हरिराम के घर के साथ-साथ अर्जुन के घर को भी आग ने जला कर राख कर दिया। जब तक गांव के लोग आग पर काबू पाते तब तक दोनों घरों में रखा राशन, कपड़ा, बर्तन, जेवर, विदाई के लिए रखा फर्नीचर जल गया। पचास हजार रुपये नकद भी जल कर राख हो गए। आग बुझाने के प्रयास में गांव के रामरथी (55वर्ष) ,चन्द्रेश (20वर्ष) व रामबृक्ष (30वर्ष) झुलस गए। इन्हें इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया है। क्षेत्रीय विधायक व राज्यमंत्री राम करन आर्य पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया। उन्हें आर्थिक सहायता भी दी और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।