{"_id":"692f4612e8db10bc0907c05f","slug":"garbage-in-the-store-roombottles-tell-the-story-of-development-basti-news-c-207-1-bst1005-148777-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्टोर रूम में कूड़ा...बोतलें बता रहीं ‘विकास’ की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्टोर रूम में कूड़ा...बोतलें बता रहीं ‘विकास’ की कहानी
Wed, 03 Dec 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
विकास भवन के द्वितीय तल के स्टोर रूम में कूड़ा-करकट के बीच फेंकी गईं देशी शराब की बोतल व पाउच स
बस्ती। जिले के विकास का खाका खींचने वाले विकास भवन की हालत खुद बेहाल है। यहां के स्टोर रूम में विकास संबंधी कागजात और अन्य सामान की जगह कूड़ा-करकट और दारू की बोतलें भरी पड़ीं हैं।
यह हाल तब है जब सीडीओ भी इसी भवन में बैठते हैं। गाहे-बगाहे अफसर भी विकास भवन का निरीक्षण करते रहते हैं। बावजूद इसके शौकीनों ने द्वितीय तल के स्टोर रूम को शराब की बोतलें फेंकने का अड्डा बना लिया है।
विकास भवन में सीडीओ के साथ भवन के सर्वेसर्वा डीडीओ भी बैठते हैं।
इसके अलावा दो दर्जन विभाग भी यहीं से संचालित हो रहे हैं। मंगलवार को भवन के द्वितीय तल पर स्थिति स्टोर रूम का ताला खुला था। अंदर कागजात के अलावा गंदगी से रूम पटा दिखा। टूटी कुर्सियां, बिखरे कागजात, सफेद दीवार काली और वहां पानी बोतल, गिलास और दारू के बोतल और देशी शराब के पाउच दिख रहे हैं। फोटो और वीडियो में साफ दिख रहा है कि यहां रोजाना शाम को मयखाना सजता है।
विज्ञापन
कथित कर्मी दारू पार्टी भी करते होंगे। यह हाल तब है जब पूरे विकास भवन को तंबाकू और अन्य नशे से दूर रखा गया है। कार्यालयों के बाहर ऐसे स्लोगन भी दिख जाएंगे, लेकिन इस सबको यहां के शौकीनों ने धता बताकर खुद को शाम के समय मस्त करके घर लौट रहे हैं। लेकिन, शराब की निशानी स्टोर रूम में छोड़ जा रहे हैं।