{"_id":"6793d954f2af6430ac0543ec","slug":"garbage-at-amhat-ghat-citizens-feel-sad-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131014-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अमहट घाट पर कूड़ा-कचरा, नागरिकों का मन दुखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अमहट घाट पर कूड़ा-कचरा, नागरिकों का मन दुखी
Fri, 24 Jan 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
अमहट घाट पर पसरा कूड़ा-करकट
- प्रतिमा विसर्जन का मलबा अब तक नहीं हटा, सीढि़यों पर कचरा का ढेर, नहाने वालों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कुआनो नदी में पुल का मलबा पड़ा ही है, अमहट के किराने भी नदी का किनारा कचरे पटा पड़ा है। सीढि़यों तक पर मिट्टी पटी हुई है। वहां जो लोग नहाने जाते हैं उसके पांव भी सीढि़यों पर फैले कचरे में पड़ जा रहा है। सीढि़यों पर गंदगी इतनी है कि उतरने लायक नहीं बचा है। बगल में बीडीए का पार्क भी है। हालांकि वह पार्क अभी चालू नहीं है लेकिन वर्षों पहले बनकर तैयार होने के बाद अब अस्त-व्यस्त पड़ा है।
सिविल लाइंस, पुलिस लाइंस, सर्किट हाउस, कमिश्नर, डीएम, एसपी का आवास अमहट घाट से एक किलोमीटर के दायरे में है। बड़ी संख्या में शहर के लोग प्रात: भ्रमण करने उधर ही जाते हैं। उधर जाने वाले नागरिकों का कहना है कि एक मात्र खुली जगह पर इतनी गंदगी है कि नदी के तट पर जाने की इच्छा नहीं होती। मनमोहन श्रीवास्तव काजू, देवेंद्र सिंह, अंजू मिश्रा, नित्यानंद, रोशनी श्रीवास्तव, शैलजा आदि कहती हैं कि वे लोग टहलते हुए सर्किट हाउस होते हुए उद्यान विभाग की तरफ चले जाते हैं।
नगर पालिका ने नदी को प्रदूषित होने से बचाने के लिए दुर्गा व लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जित करने के लिए कुआनो नदी के तट पर कृत्रिम तालाब बनवाया था। कृत्रिम तालाब में प्रतिमा के साथ साज-सज्जा के सामान समेत अन्य सामग्री भी डाल दी गई। प्रतिमा विसर्जन के बाद तालाब की सफाई नहीं कराई गई। इसमें मलबा पड़ा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
- अमहट घाट को दुरुस्त कराने और उसका सुंदरीकरण करने के लिए रिवर फ्रंट की योजना तैयार कर शासन को भेजी गई है। उसकी मंजूरी मिलने के बाद घाट की दशा सुधर जाएगी। पार्क का सुंदरीकरण भी कराया जाएगा। सफाई आदि की व्यवस्था को ठीक कराया जाएगा।
- नेहा वर्मा, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद