फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gangster on nine accused of murder, robbery and animal smuggling

हत्या, लूट व पशु तस्करी के नौ आरोपियों पर गैंगस्टर

Tue, 11 Oct 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Gangster on nine accused of murder, robbery and animal smuggling
हत्या, लूट व पशु तस्करी के नौ आरोपियों पर गैंगस्टर
विज्ञापन

बस्ती। परश़ुरामपुर के श्रंगीनारी स्थित बियर की दुकान के सेल्समैन से लूट करने के दौरान गोली मारकर हत्या, दंपती से लूट और पशु तस्करी के तीन अलग-अलग मामलों में शामिल नौ बदमाशों पर पुलिस ने गिरोह बंद निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
एसएचओ अरविंद शाही ने बताया कि 10 अप्रैल को बियर की दुकान के सेल्समैन विनय सिंह को गोली मारकर 34 हजार रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने रोहन उर्फ चमन सिंह व इरफान निवासी कडसरा थाना परशुरामपुर और इस्लाम निवासी सुरवरपुर थाना छपिया जनपद गोंडा को 20 मई को गिरफ्तार किया था। ये सभी जेल में हैं।
विज्ञापन

14 जून को परशुरामपुर थाने के कुसमौर व जटवलिया के बीच बाइक सवार दंपती से लूट करने के आरोपी सौरभ सिंह व हरिनारायण सिंह उर्फ ढेली निवासी सिरसहवा थाना परशुरामपुर, प्रिंस सिंह, मनोज सिंह निवासी कोहराये थाना परशुरामपुर पर भी गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन चारों ने इसी थाने के गन्नीपुर निवासी जय प्रकाश वर्मा और उनकी एएनएम पत्नी से 13 हजार दो सौ रुपये लूट लिए थे। इसके अलावा पशु तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए जावेद आलम, निवासी लक्ष्मनगंज बारिश नगर, थाना चदौली, जनपद संभल और सुनील कुमार, निवासी दसमेश कॉलोनी लोहगढ़, थाना जीरकपुर, जिला मोहाली, पंजाब को 2021 में गिरफ्तार किया था। इन दोनों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed