{"_id":"60b673268ebc3e2e330783bd","slug":"gangster-on-four-accused-of-triple-murder-basti-news-gkp396551968","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहरे हत्याकांड के चार आरोपितों पर गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहरे हत्याकांड के चार आरोपितों पर गैंगस्टर
विज्ञापन

बस्ती। बिहार के आलू व्यापारी और उन्नाव के ट्रक चालक समेत तीन लोगों की हत्या में शामिल चार आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। आठ जनवरी को गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर छावनी थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चारों आरोपितों को गिरफ्तार किया था।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपित अरुण कुमार यादव उर्फ गोलू, मनीष यादव निवासी गोसीखेड़ा थाना बारासगवर जनपद उन्नाव, अजीत सिंह उर्फ कल्लू निवासी इंदेमऊ थाना बीघापुर जनपद उन्नाव और शील कुमार मौर्या उर्फ शीलू निवासी भानीपुर थाना सैनी जनपद कौशांबी इसमें शामिल रहे। इन चारों को यूपी गैंगस्टर अधिनियम के तहत पाबंद किया गया है। घटना में ट्रक चालक राजकुमार पुत्र छोटेलाल निवासी दुर्जनखेड़ा अकबाबाद जिला उन्नाव, खलासी सोनू मौर्या, निवासी मीरपुर भरौचा, थाना असीबन जिला उन्नाव और आलू कारोबारी असलम, निवासी रतनमाला बगहा,पश्चिमी चंपारन, बिहार का खून से लथपथ शव पड़ा मिला था।
आठ जनवरी को हुई हत्या के बाद 10 जनवरी को आईजी एके राय तथा तत्कालीन एसपी हेमराज मीणा ने हत्याकांड का पर्दाफाश किया था। बताया गया कि पुलिस ने हत्या के आरोपितों को दोबारा ट्रक लेकर बिहार जाते समय छावनी के कवलपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया था। इनमें उन्नाव के अजीत सिंह उर्फ कल्लू, अरुण कुमार यादव बारासगवर और शील कुमार मौर्या निवासी कौशांबी शामिल थे। पूछताछ में अरुण ने कबूल किया कि उसकी राजकुमार से खुन्नस थी। बाद में अरुण के भाई मनीष को भी पुलिस ने आरोपितों की मदद करने के आरोप में आरोपित बनाया था।