फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gangster charges against 10 accused

Basti News: फर्जी पैरा मेडिकल काॅलेज चलाने के 10 आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

Thu, 29 Feb 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 29 Feb 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Gangster charges against 10 accused
कोतवाली के हर्दिया व कप्तानगंज के नकटीदेई में खोला था फर्जी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

फर्जी माॅर्कशीट पाने वालीं छात्राओं की शिकायत पर हुई थी कार्रवाई
बरेली का रहने वाला है गिरोह का सरगना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। फर्जी पैरा मेडिकल काॅलेज संचालित करने के 10 आरोपियों पर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। यह सभी फर्जी मेडिकल काॅलेज खोलकर एएनएम, जीएनएम में प्रवेश लेते थे। कई विद्यार्थियेां को फर्जी माॅर्कशीट भी दे दिए थे। विद्यार्थियों के डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करने के बाद इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ था।
इसके बाद सरगना सहित सभी आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। इस गिरोह का सरगना बीके यादव बरेली के बारादरी थानाक्षेत्र के मेगा सिटी अपार्टमेंट संजय नगर का निवासी है। कोतवाल चंदन कुमार ने बताया कि बीके यादव उर्फ विनोद कुमार यादव के गिरोह में सत्यप्रकाश पटेल निवासी बरगदवा थाना कोतवाली, वसीम निवासी टेमा रहमत थाना खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर, रुपम पटेल निवासी सुभावपुर थाना कलवारी, राम आशीष यादव उर्फ आशीष यादव निवासी रक्शा थाना लालगंज हाल मुकाम कुशल विहार सेल्फ वेद विहार रायल गार्डन अकुंर विहार गाजियाबाद शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा गिरोह में स्वतंत्र श्रीवास्तव निवासी गांधीनगर उरई तहसील इंद्रगढ़ उरई थाना कोतवाली उरई जनपद जालौन, पीयूष पांडेय निवासी हाउस नं 158 बांके बिहारी पुरम , विसर्क रोड थाना छपरौला जनपद गौतमबुद्धनगर, स्थायी पता ग्राम कटरिया थाना राजपुर जनपद बक्सर बिहार, गुलशन फातिमा पत्नी वसीम निवासी टेमा रहमत थाना कोतवाली जनपद संतकबीरनगर, कृष्ण कुमार चौधरी निवासी नकटी देही बुजुर्ग रेहरवां थाना कप्तानगंज और जगदीश चंद्रा निवासी ब्लॉक सी राजेंद्र नगर थाना प्रेम नगर जनपद बरेली शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed