{"_id":"656cd73243a85472bf0cf178","slug":"gangster-attacked-the-accused-basti-news-c-207-1-sgkp1002-7878-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हत्या करने के सात आरोपियों पर लगा गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हत्या करने के सात आरोपियों पर लगा गैंगस्टर
Mon, 04 Dec 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया थाने के अजगरा गांव के रहने वाले हैं सभी आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विवादित जमीन की ट्रैक्टर से जुताई करते समय फरसे से हत्या करने के मामले में हर्रैया थाना क्षेत्र के अजगरा निवासी सात आरोपियों पर पुलिस के गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। एक अप्रैल को हुई घटना में अजगरा गांव के संतोषी पुरवा निवासी अमरनाथ की फरसे से काटकर हत्या कर दी गई थी।
घटना में मृतक का पुत्र, पत्नी, चाचा व चचेरा भाई भी घायल हुए थे। अमरनाथ की पत्नी किरण देवी की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी राम स्वार्थ सहित 11 अन्य लोगों पर हत्या व बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। 21 जून को तत्कालीन एसएचओ-विवेचक शैलेश कुमार सिंह ने सात आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया था।
एसएचओ राना देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान पता चला कि उक्त सात आरोपियों का आपराधिक गिरोह है। सरगना राम स्वार्थ है। उसके गैंग में गंगाराम, रामदीन, लक्ष्मण, घनश्याम, अमरनाथ और रामसवारे भी शामिल हैं। ऐसे में इन सभी के खिलाफ गैंग चार्ट बनाकर डीएम के पास अनुमोदन के लिए भेजा गया। डीएम से अनुमोदन के बाद गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।