फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   gangrape wirh a woman in lucknow

अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Fri, 23 Sep 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
gangrape wirh a woman in lucknow
अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

- पुरानी बस्ती थाने में तहरीर देकर पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा
- लखनऊ के डालीगंज क्षेत्र की बताई गई घटना, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने साथ लखनऊ में सामूहिक दुष्कर्म होने का आरोप लगाया है। आरोपियों में एक विदेशी नागरिक भी शामिल है। उनका कहना है कि वह अपने मायके में लखनऊ गई थी। जहां उसका नहाते समय वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करके कुछ लोगों ने यह कृत्य किया।
पुलिस ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर एक महिला समेत नौ लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। महिला का पति मुंबई में नौकरी करता है। पति के मुंबई रहने के दौरान वह लखनऊ गई हुई थी।
विज्ञापन

उसका आरोप है कि लखनऊ के डालीगंज थाना क्षेत्र में रहने के दौरान नहाते वक्त उसका वीडियो एक व्यक्ति ने बना लिया। इसके बाद उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाने लगी। आरोप है कि उसे डरा धमका कर नशीली दवा खिला दी गई। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में उसका अश्लील वीडियो बनकर एक एप के जरिये सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर असलम, अहमद, दानिश, लाला, अली हसन, शरीफ, अनिल, एक विदेशी नागरिक समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed