फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gang of strippers committing theft three arrested

Basti News: पट्टीदारों का गिरोह ताबड़तोड़ कर रहा था चोरी, तीन गिरफ्तार

Fri, 08 Dec 2023 06:01 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 Dec 2023 06:01 PM IST
सार

एएसपी ने बताया कि क्षेत्र में हुई चोरियों के सिलसिले में एसएचओ दिनेश कुमार चौधरी की टीम शुक्रवार को रुधौली ब्लाक रोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तीन संदिग्ध लोग बोरे में सामान लेकर जाते दिखे। उन्हें रोककर पूछताछ करने पर वे सकपका गए। कड़ाई से पूछने पर बताया कि हम तीनों का चोरी करने का गिरोह है।

विज्ञापन
Gang of strippers committing theft three arrested
मामले का खुलासा करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले में रुधौली के इंडियन ऑयल पेट्रोलपंप व डड़वा पांडेय पंचायत भवन में रखे इनवर्टर बैट्री, इलेक्ट्रानिक्स उपकरण आदि चोरी करने वाले गिरोह के तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीनों एक ही गांव महुआ के आपस में पट्टीदार हैं। आरोपियों के कब्जे से बुधवार रात चोरी किए गए सामान बरामद किया।
विज्ञापन


एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने प्रेसवार्ता के दौरान घटना का खुलासा किया। तीनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। पूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्हें रुपये की जरूरत थी। इसके लिए दोनों घटनाओं को अंजाम दिया। पकड़ने वाली टीम को एसपी की तरफ से 10 हजार रुपये इनाम दिया गया है।
विज्ञापन

 
एएसपी ने बताया कि क्षेत्र में हुई चोरियों के सिलसिले में एसएचओ दिनेश कुमार चौधरी की टीम शुक्रवार को रुधौली ब्लाक रोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तीन संदिग्ध लोग बोरे में सामान लेकर जाते दिखे। उन्हें रोककर पूछताछ करने पर वे सकपका गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ाई से पूछने पर बताया कि हम तीनों का चोरी करने का गिरोह है। बुधवार रात को डड़वा पांडे पंचायत भवन में ताला तोड़कर वहां रखे प्रिंटर, यूपीएस, की बोर्ड, कैमरा, हार्ड डिस्क, माउस, इनवर्टर, चार्जर आदि सामान को चुरा लिए थे। अगली रात रुधौली कस्बे में पेट्रोल पंप से दो बैटरी, इनवर्टर, चार्जर, की-बोर्ड, मॉनिटर आदि सामान चोरी किया था। जिसे बोरों में भरकर सिद्धार्थनगर बेचने ले जा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में रुधौली थाने के महुआ गांव निवासी जयदीप निषाद, राहुल निषाद और कृष्णा निषाद शामिल है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed