फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gang of Lakhimpur had stolen in Charathi Kathik village, one arrested

लखीमपुर के गिरोह ने की थी चरथी कथिक गांव में चोरी,एक गिरफ्तार

Thu, 22 Sep 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Gang of Lakhimpur had stolen in Charathi Kathik village, one arrested
लखीमपुर के गिरोह ने की थी चरथी कथिक गांव में चोरी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

मोबाइल फोन की लोकेशन से गोंडा में पकड़ा गया आरोपी
छावनी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने की गिरफ्तारी
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत/छावनी (बस्ती)। छावनी थाने के चरथी कथिक में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने बृहस्पतिवार को पर्दाफाश कर दिया। चुराई गई मोबाइल फोन की मदद से पुलिस करीब एक माह बाद चोरों का पता लगाने में कामयाब हुई।
छावनी थाना, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने चोरी की मोबाइल फोन के साथ लखीमपुर खीरी जिले के थाना ईसा नगर के दामू बेहड़ चंद्रासा कला निवासी विनोद को गोंडा से गिरफ्तार किया। जबकि सरगना समेत दो फरार हैं। एसओ उमाशंकर तिवारी ने बताया कि 29/30 अगस्त की रात चरथी कथिक व चरथी भट्ट गांव में हुई चोरी की घटना में मोबाइल फोन भी चोरी हुआ था। इनमें से एक मोबाइल कभी-कभी सिम डालकर चलाया जा रहा था। कभी लोकेशन लखीमपुर खीरी, कभी लखनऊ व गोंडा मिल रही थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष के अनुसार बुधवार रात उस मोबाइल फोन की लोकेशन सर्विलांस टीम के जरिए गोंडा जिले के नवाबगंज के पास मिली। इसके बाद थाना छावनी व एसओजी प्रभारी रोहित उपाध्याय की टीम नवाबगंज पहुंच गई। लोकेशन ट्रेस कर उस व्यक्ति तक जा पहुंची, जो चोरी की मोबाइल फोन का प्रयोग कर रहा था। पूछताछ में आरोपी की पहचान विनोद के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार विनोद ने बताया कि मोबाइल फोन उसके बड़े भाई ने दिया था, जो कई बार पहले चोरी की घटनाओं में जेल जा चुका है। चोरी की घटना में शामिल जोखे व भारत निवासी दामू बेहड़ चंद्रासा कला थाना ईसानगर जनपद लखीमपुर खीरी का नाम प्रकाश में आया है। चोरी के मुकदमे में फरार शातिर का नाम शामिल करने के साथ ही पुलिस टीम दोनों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed