फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Game of grabbing contracts in health department...dominance of non-district firms

Basti News: स्वास्थ्य विभाग में ठेका हथियाने का खेल...गैर जनपद की फर्मों का दबदबा

Fri, 08 Nov 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 08 Nov 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Game of grabbing contracts in health department...dominance of non-district firms
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। स्वास्थ्य विभाग में बड़े से बड़ा कारनामा झटके में हो रहा है। यहां सामग्री आपूर्ति से लेकर मरम्मत एवं रिपेयरिंग के कार्यों तक का ठेका हथियाने का खेल पुराना है। गैर जनपद के ऊंचे रसूख के ठेकेदारों का दबदबा कायम है।
इसी वजह से करोड़ों की निविदा बाहरी फर्मों के नाम कर दी जा रही है। विद्युत संबंधी कार्यों के मद में इस साल हुए एक करोड़ से ज्यादा का भुगतान विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिम्मेदार खुद इस प्रकरण में कुछ बोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में सामग्री, दवा एवं अन्य मेडिकल उपकरण की आपूर्ति से लेकर मरम्मत तक के कार्यों में गड़बड़झाला की शिकायत आम हो गई है। गोरखपुर और कुशीनगर के ठेकेदारों की यहां तूती बोल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदरखाने की खबर है कि गोरखपुर की एक फर्म दो से तीन साल पुराने प्रिंटिंग सामग्रियों की आपूर्ति के कार्यों के मद में भारी भरकम धनराशि के भुगतान कराने की फितरत में जुटी है। हालांकि, मामला पुराना होने के नाते संबंधित फर्म की भुगतान संबंधी फाइल पर वर्तमान जिम्मेदार कार्रवाई से कतरा रहे हैं। यह कार्य एनआरएचएम का बताया जा रहा है।
विभागीय सूत्र बताते हैं कि जागरूकता संबंधी बैनर-पोस्टर की प्रिंटिंग के कार्यों के लिए दो साल पहले टेंडर हुआ था। मगर, भुगतान की प्रक्रिया अब शुरू की गई है।

ऐसे कार्यों में उपभोग प्रमाणपत्र भी अनिवार्य होता है। पुराने समय का कार्य होने के नाते सामग्री आपूर्ति से संबंधित रिसीविंग एवं उपभोग प्रमाणपत्र की तस्दीक भी नहीं हो पा रही है।
बावजूद इसके इस मद में भुगतान के तरीके खोजे जा रहे हैं। फिलहाल अभी बात बनी नहीं है। भुगतान का यह मामला दो करोड़ से अधिक का बताया जा रहा है। द
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed