{"_id":"621fbbbfdbd3dc3ca626f9c0","slug":"full-arragments-of-security-basti-news-gkp428706221","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
बस्ती। जिले की पांच विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए पुलिस की व्यापक व्यवस्था की गई है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि आवश्यकता के मुताबिक सभी स्थानों पर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं ताकि शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष मतदान में कोई खलल न पड़ सके।
जनपद के कुल 16 थाने में एक-एक बैरियर स्थापित किया गया है। थानाक्षेत्र कोतवाली में पचपेड़िया पटेल चौक, थाना पुरानी बस्ती में सिहारी, थाना वाल्टरगंज में देईपार थाना हरैया में बेलाड़ी शुक्ल मोड़, थाना छावनी मे अमोढ़ा, थाना परशुरामपुर में बेदीपुर थाना पैकोलिया में हसीनाबाद थाना गौर में बभनान, थाना कलवारी में एक्सड़ा, थाना नगर में पोखरनी थाना कप्तानगंज में पंडूल घाट, थाना दुबौलिया में देईडीहा, थाना रुधौली में छपिया मैनहवा, थाना सोनहा में असनहरा थाना मुंडेरवा में ओड़वारा व थाना लालगंज में देईसाड़ में बैरियर स्थापित कर पर्याप्त पुलिस बल के द्वारा गहनता पूर्वक चेकिंग की व्यवस्था की गई है।
16 पिकेट 45 क्यूआरटी रहेगी मुस्तैद
चुनाव के मद्देनजर जनपद बस्ती में कुल 16 स्थानों पर पिकेट स्थापित किए गए हैं। गांधीनगर, पांडेय बाजार, भिटिया चौराहा, अमारी, किनौना, सिकंदरपुर, परसा तिराहा, शिवाघाट, टांडा पुल, करहली, दुबौला, विशेषरगंज, आमी नदी पुल, भानपुर, त्रिमूर्ति तिराहा, महादेवा में पिकेट की व्यवस्था की गई है। जहां पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक थाना स्तर पर प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष मोबाइल के अलावा थाना स्तर पर एक अतिरिक्त थाना मोबाइल व 02-02 क्यूआरटी मोबाइल लगाई गई है। साथ ही प्रत्येक विधानसभा में 09-09 कुल 45 क्यूआरटी केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के कंपनी कमांडरों के नेतृत्व में जनपद में निरंतर भ्रमणशील रहेंगे। आकस्मिक जरूरत के लिए जनपद में डायल 112 की 28 चार पहिया वाहन व 17 दो पहिया वाहन लगातार भ्रमणशील हैं। कानून व्यवस्था के मद्देनजर जनपद नियंत्रण कक्ष के अतिरिक्त थाना हर्रैया पर एक सब कंट्रोल की स्थापना की गई है। सर्किल हर्रैया के सभी थाने व सभी मोबाइल टीमों का सब कंट्रोल हर्रैया के चैनल पर कार्य करेंगे तथा सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
ड्यूटी पर लगी गैर जनपद की फोर्स
जनपद बस्ती के विधानसभा सामान्य निर्वाचन निरीक्षक/उपनिरीक्षक 374, हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल 4408 प्राप्त हुए हैं। जिसमें जनपद मथुरा से 95 निरीक्षक/उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल 927, जनपद ललितपुर से निरीक्षक/उप निरीक्षक 52, हेड कांस्टेबल 402, जनपद बांदा से निरीक्षक/ उप निरीक्षक 54, हेड कांस्टेबल 652, जनपद हमीरपुर से निरीक्षक/ उप निरीक्षक 51, हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल 376, जनपद रामपुर से निरीक्षक/उपनिरीक्षक 54, कांस्टेबल 723, जनपद औरैया से निरीक्षक/ उप निरीक्षक 46, हेड कांस्टेबल / कांस्टेबल 402 जनपद प्रयागराज जीआरपी से हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल 599, जनपद झॉसी जीआरपी से निरीक्षक/उप निरीक्षक 22, हेड कांस्टेबल/ कांस्टेल 247, यूपीपीसीएल से हेड कांस्टेबल / कांस्टेबल 80 प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा गैर जनपद से 3707 होमगार्ड्स प्राप्त हुए है। जिसमें कासगंज से 472, औरैया से 100, फतेहगढ़ 165, अलीगढ़ से 964, सीतापुर से 1192, पीलीभीत से 393, कानुपर नगर से 214, हाथरस से 160, अमेठी से 47 प्राप्त हैं। इसी कम में केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल की कुल 89 कं पनी व पीएसी कुल 01 कंपनी 02 प्लाटून प्राप्त हुई है। जिनको मतदान केन्द्र / मतदेय स्थल व कानून व्यवस्था में तैनात किया गया है।