फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fruits are beyond the reach of fasting people during Ramadan

Basti News: रमजान में रोजेदारों की पहुंच से दूर हुए फल

Sun, 08 Mar 2026 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Fruits are beyond the reach of fasting people during Ramadan
फल की खरीदारी करतीं महिलाएं।
बस्ती। रमजान में फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। रोजेदार जरूरत के हिसाब से फल नहीं खरीद पा रहे हैं। रमजान में इफ्तार और सेहरी के लिए खजूर, केला, तरबूज, पपीता, अंगूर और सेब जैसे ताजे फलों की मांग और दाम बढ़ गए हैं। सेहरी के समय रोजेदार फलों का सेवन करते हैं। गांधीनगर स्थित फल व्यवसायियों का कहना है कि रमजान और नवरात्र में हर साल फलों के दामों में इजाफा होता है।
विज्ञापन

बाजारों में सेब, केले, खजूर, तरबूज से लेकर अंगूर तक के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे रोजेदारों की मुश्किलें बढ़ गई है। हर साल रमजान में फलों और सब्जियों की मांग बढ़ती है। इस बार महंगाई आम जनता की जेब पर भारी पड़ रही है। केला सौ रुपये दर्जन, अमरूद 150 और हरा अंगूर 200 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

गांधीनगर के निवासी निशान हैदर रिजवी ने बताया कि पहले जो फल किलो में खरीदे जाते थे, अब वही 250-500 ग्राम में लेने पड़ रहा हैं। वहीं छोटे दुकानदारों को भी इस महंगाई का असर झेलना पड़ रहा है। रोजेदारों ने बताया कि रमजान में इफ्तार के लिए फल जरूरी होते हैं, मगर महंगे दामों के कारण अब पहले जितनी खरीदारी करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोक विक्रेता लाल बाबू ने बताया कि हाल ही में फल की आपूर्ति में कमी आई है, जिससे दाम बढ़ गए हैं। रमजान के दौरान फलों की मांग बढ़ जाती है। क्योंकि रोजेदार इफ्तार में अधिक फल खाते हैं। उन्होंने बताया कि इस समय मंडी में माल कम आ रहा है। आमतौर पर, इस सीजन में मांग बढ़ने और आपूर्ति कम होने से दाम ऊपर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed