फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fruit prices increased in Sahalag

Basti News: सहालग में फलों के दाम बढ़े, ढीली हो रही जेब

Mon, 04 Dec 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 04 Dec 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Fruit prices increased in Sahalag
औसतन 20 रुपये प्रति किलो बढ़ गए सभी फलों के दाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सहालग शुरू होते ही फलों का दाम भी चढ़ने लगा है। इससे लोगों की जेब ढीली होने लगी है। औसतन 20 रुपये प्रति किलो तक सभी फलों के दाम बढ़ गए हैं। 15 दिन पहले तक 120 रुपये किलो में मिलने वाला सेब इस समय 150 रुपये में बिक रहा है। यही हाल केला और बाकी अन्य फलों के भी हैं।
नवीन मंडी के फल व्यापारी मो.नसीम ने बताया कि शादियों के सीजन में मांग बढ़ने के कारण फलों के दाम पर थोड़ा-बहुत असर पड़ता है। हालांकि, रेट में उतार-चढ़ाव मौसम और कई अन्य कारणों से भी होता है। बताया कि मौजूदा समय में मांग को देखते हुए कई फल अन्य प्रदेशों से और कुछ तो विदेशों से मंगाने पड़ते हैं। ऐसे में लाने-ले जाने और मजदूरी के खर्च को देखते हुए रेट में फर्क आ जाता है।
विज्ञापन

नसीम ने बताया कि शादियों के लिए फल खरीदने आए लोग दिखावट पर ज्यादा ध्यान देते हैं। इसके चलते अमेरिकन सेब, इरान और अफगानिस्तान से अनार, इटली से अंगूर आदि मंगाने पड़ते हैं। विदेशों से फल यहां तक लाने में खर्च अधिक आता है। रखरखाव पर भी ध्यान देना पड़ता है। ऐसे में 20 से 30 रुपये प्रति किलो रेट पर असर पड़ना कोई बड़ी बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
स्थानीय स्तर पर फलों की कमी
फल व्यापारी अकबर बताते हैं कि मौजूदा समय में मांग के हिसाब से स्थानीय स्तर पर फल कम हैं। इस कारण अन्य प्रदेशों से मंगाना व्यापारियों की मजबूरी है। फलों में संतरा महाराष्ट्र से आता है। सेब कश्मीर और हिमाचल से, केला आंध्र प्रदेश और इस सीजन में आम केरल से आ रहा है।

...
100 रुपये में फल रखने की टोकरी
दुकानदार मारुफ ने बताया कि मांगलिक कार्यक्रम में फल देते समय सजावट का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। यही वजह है फल के साथ-साथ टोकरी के भाव भी बढ़े हैं। फल सजाकर रखने के लिए टोकरी भी 80 से 100 रुपये में मिल रही है।
-----------------
15 दिन में इतनी बढ़ गई कीमत

फल 15 दिन पहले अब
सेब 120-130 150-160
केला 30-40 60-70
अनार 130-150 150-200
अंगूर 100-130 140-160
अनन्नास 40-50 60-70
संतरा 80 100
कीनू 50 70
पपीता 45 60
अमरूद 50 60
(नोट: फलों का फुटकर रेट प्रति किलो, केला दर्जन में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed