{"_id":"629ba6f49796517fc5367aea","slug":"froud2-basti-news-gkp43925216","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम लखनऊ में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम लखनऊ में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम लखनऊ में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी
- सात लोगों से करीब 46.9 लाख रुपये नौकरी के नाम पर वसूला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगर निगम लखनऊ में नौकरी दिलाने के नाम पर सात लोगों से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं नौकरी के नाम पर 45 दिनों की फर्जी ट्रेनिंग भी कराई गई और इसके बाद फर्जी पहचान पत्र भी थमा दिया गया। फर्जीवाड़ा की जानकारी होने पर मामले की शिकायत पुलिस अफसरों से की। वाल्टरगंज पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
वाल्टरगंज के दौलतपुर निवासी चंद्रभान ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके बेटे से नगर निगम लखनऊ में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े छह लाख की डिमांड की गई। पांच लाख रुपया उन्होंने बैंक खाते से ट्रांसफर किया और डेढ़ लाख रुपये नकद दिया। नौकरी न मिलने पर रुपये वापस मांगा तो आरोपी मारपीट कर जानमाल की धमकी देने लगे। आरोप है कि इन लोगों ने मेरे ही तरह शिवकुमार से आठ लाख रुपये, रूपेश से छह लाख रुपये, अजय चौधरी से सात लाख बीस हजार रुपये, महेंद्र चौहान से छह लाख रुपये, बृजेश कुमार से सात लाख बीस हजार और राजेंद्र निषाद से छह लाख रुपये नौकरी दिलाने के नाम पर लिया था। इनमें से कुछ लोगों को फर्जी तरीके से ट्रेनिंग भी कराई। साथ ही नगर निगम का फर्जी पहचान पत्र भी थमा दिया था। थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि आरोपी विजय कुमार, मनोज कुमार निवासीगण महदेव थाना वाल्टरगंज, गौरवमणि त्रिपाठी, शशांक श्रीवास्तव व अमित पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।