फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four vehicles including an ambulance collided with a loose animal on the highway

Basti News: हाईवे पर छुट्टा पशु आने से एंबुलेंस सहित चार वाहन टकराए

Sat, 17 Jun 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 17 Jun 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Four vehicles including an ambulance collided with a loose animal on the highway
बस्ती। फोरलेन पर छावनी थाना क्षेत्र के पचवस के पास शुक्रवार को दिन में करीब 10 बजे आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लेने से एंबुलेंस सहित चार वाहन आपस में टकरा गए। थाना क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इंटर कॉलेज पचवस के सामने हुए इस हादसे में गर्भवती महिला मोहिनी पत्नी सूरज, सास किरन पत्नी रंजीत व आशा जानकी देवी निवासी लोनियापार थाना छावनी घायल हो गईं। दूसरी गर्भवती महिला रानी पत्नी संत कुमार बाल बाल बच गई। शुक्रवार को 11 बजे के करीब हाइवे पर अचानक छुट्टा पशु आ जाने से ट्रक चालक ने ब्रेक ले लिया। ट्रक के ब्रेक लेते ही पीछे चल रही स्कार्पियो, कार, ट्रक व एंबुलेंस आपस में भिड़ गए। गनीमत रही कि स्कार्पियो, कार में सवार लोग बाल बाल बच गए। ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। छावनी पुलिस ने घायलों को सीएचसी विक्रमजोत भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed