फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four people have been booked for assault and snatching.

Basti News: मारपीट व छीना-झपटी के मामले में चार पर केस दर्ज

Fri, 07 Nov 2025 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Four people have been booked for assault and snatching.
बभनान। गौर थाना क्षेत्र के सरदहा हरनारायन गांव में बाजार से घर लौट रहे युवक के साथ गाली-गलौज, छीना-झपटी और फायरिंग की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित राम केस पांडेय उर्फ़ रंजीत पांडेय ने बताया कि बुधवार रात करीब 9 बजे गोंडा जिले के खोडारे थाना क्षेत्र के दहलवा बाजार निवासी तीरथ राम वर्मा, विनोद वर्मा, मनोज वर्मा और अखिलेश वर्मा निवासी शिसई रानीपुर, थाना छपिया, गोंडा ने बरहपेड़ा गांव के पुलिया के पास रोककर मारपीट की, मोबाइल फोन व 760 रुपये छीन लिए और कट्टे से फायरिंग की। आरोप है कि फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह पीड़ित को बचाया। उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौर उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed