फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four people caught traveling on fake tickets on the Kushinagar Express.

Basti News: कुशीनगर एक्सप्रेस में फर्जी टिकट पर यात्रा करते पकड़े गए चार लोग

Mon, 22 Jun 2026 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Four people caught traveling on fake tickets on the Kushinagar Express.
बस्ती। स्पेशल टास्क टीम लखनऊ और आरपीएफ पुलिस टीम बस्ती ने शनिवार की शाम मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में फर्जी टिकट पर यात्रा कर रही एक महिला सहित चार यात्रियों को धर दबोचा है। सभी के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पकड़े गए यात्री सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त की ओर से गठित स्पेशल टास्क टीम के प्रभारी निरीक्षक अजमेर सिंह यादव के पर्यवेक्षण में कांस्टेबल देवेंद्र सिंह ने आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक बस्ती रशीद बेग मिर्जा को मुखबिर से सूचना मिली है कि कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन के कोच संख्या एस 3 में एक महिला सहित चार लोग फर्जी टिकट पर यात्रा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और रेलवे स्टेशन पर ट्रेन जैसे ही पहुंची की निरीक्षक प्रशांत सिंह यादव के तकनीकी सहयोग से एसआई कमलेश कुमार यादव, कांस्टेबल अरशद अली, शमशाद मंसूरी और धीरज कुमार सिंह ने चारों यात्रियों को कोच से पकड़ लिया गया। पकड़े गए यात्रियों की पहचान अनीस अहमद और अफसाना खातून ग्राम पुरैना थाना मोहाना जिला सिद्धार्थनगर, सलीमुल्लाह बदेपुरवा, थाना मोहाना जिला सिद्धार्थनगर और अब्दुल हकीम ग्राम पिपरा गोविंद थाना दुधारा जिला संतकबीरनगर के रूप में हुई है। सभी का टिकट गोरखपुर से एलटीटी मुंबई का स्लीपर कोच का था, जबकि बस्ती रेलवे स्टेशन से बोर्डिंग किया गया था। जिस टिकट पर यह सभी यात्रा कर रहे थे वह टिकट किसी अन्य व्यक्तियों के नाम से बुक था। जब इनका आधार कार्ड और क्यूआर कोड का मिलान किया गया तो परिवर्तित पाया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में पकड़े गए यात्रियों ने बताया कि मुंबई का रहने वाला टिकट दलाल अख्तर जहान से सभी टिकट लिए थे और इसकी कीमत 8700 रुपये यूपीआई पर ऑनलाइन भुगतान किया था। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक राशिद बेग मिर्जा ने बताया कि फर्जी टिकट का कारोबार करने वाला असली मास्टरमाइंड अख्तर है और उसने ही आधार कार्ड और क्यूआर कोड में एडिट करके रेल टिकट महंगे दाम पर यात्रियों को बेचा है। पकड़े गए चारों यात्रियों को मुचलका पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ रेल अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी को सोमवार को रेल मजिस्ट्रेट न्यायालय गोरखपुर में प्रस्तुत होने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed