{"_id":"60a2ab488ebc3e11545c1f86","slug":"four-nominees-gangsters-and-nsa-will-also-be-engaged-in-firing-basti-news-gkp3949104146","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग में चार नामजद, गैंगस्टर और एनएसए भी लगेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग में चार नामजद, गैंगस्टर और एनएसए भी लगेगा
विज्ञापन

बस्ती। पंचायत चुनाव की रंजिश में रविवार रात गौर थाना क्षेत्र के सिकरी चौराहे पर हुई फायरिंग में पुलिस ने चार आरोपितों पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में आरोपितों पर पुलिस गैंगस्टर और एनएसए के तहत भी कार्रवाई करने की तैयारी में है।
इस मामले में सुखपाल सिंह ने तहरीर दी, जिसके आधार पर विनोद सिंह, विकास सिंह, मनीष सिंह व बबलू लोहार के विरुद्ध हत्या के प्रयास, गाली गलौज देने सहित महामारी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। गिरफ्तारी के बाद इन सब पर गिरोह बंद अधिनियम (गैंगस्टर) और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। तहरीर के मुताबिक, रविवार की रात सुखपाल सिंह के रिश्तेदार दिनेश सिंह और बलराम सिंह उनसे मिलने उनके घर आए थे। वह उन्हें छोड़ने सीकरी चौराहे पर गए। इसी बीच विनोद सिंह तथा विकास सिंह निवासी सुमही, मनीष सिंह निवासी डेगरहा और बबलू लोहार निवासी कनिकापुर उनके रिश्तेदार को रोक पूछने लगे कि कहां से लौटे हो। जब उन्होंने उसके यहां रिश्तेदारी में आने की बात कही तो वे आगबबूला हो गए और धमकी देते हुए गोली चला दी।
विज्ञापन
उसके वहां बाद अफरा-तफरी मच गई। घायल को आनन-फानन में स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस को घायल ने बताया कि एक विनोद सिंह और बबलू लोहार ने गोली चलाई, जिसमें बबलू लोहार की गोली उन्हें लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। मौके पर एएसपी और एसपी भी पहुंचे। पूरी रात जगह-जगह पुलिस ने दबिश दी, मगर किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। एसपी का कहना है कि शीघ्र सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।