फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four members of a gang involved in stealing diesel from vehicles arrested

Basti News: गाड़ियों से डीजल चुराने वाले गिरोह के चार गुर्गे गिफ्तार

Fri, 05 Dec 2025 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Four members of a gang involved in stealing diesel from vehicles arrested
पुलिस की गिरफ्त में डीजल चोरी के आरोपी। स्रोत पुलिस
बस्ती। छावनी पुलिस ने अंतरजनपदीय डीजल चोर गिरोह के चार गुर्गों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। इनकी गिरफ्तारी छावनी थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से की गई है। इन पर गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की जा चुकी है। सरगना अंबेडकर नगर जिला के अहिरौली थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी अंकुर पांडेय को पहले ही 22 जनवरी को गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस सभागार में एएसपी श्याम कांत अंतरजनपदीय डीजल चोर गिरोह के गुर्गों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि अंबेडकरनगर जिले भीटी थाना क्षेत्र के भटपुरवा निवासी मंटू ऊर्फ दिवेंद्र शेखर, इसी जिले के थाना अहिरौली क्षेत्र के सारंगपुर बलिनाव निवासी अतुल पटेल, बस्ती जिले के थाना छावनी क्षेत्र के नगराबदली निवासी राकेश कुमार गुप्ता, अयोध्या जिले के थाना गोसाईगंज क्षेत्र के आनापुर सरैया निवासी अतुल वर्मा की गिरफ्तारी की गई है। चारों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गैंग सरगना अंकुर पांडेय निवासी मुस्तफाबाद थाना अहिरौली जनपद अंबेडकर नगर ने अपने गुर्गें, प्रिंस वर्मा निवासी गनेशपुर बेशौरा थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या, मिन्टू उर्फ दिवेन्द्र शेखर निवासी भटपुरवा थाना भीटी जनपद अंबेडकर नगर, भीम पांडेय निवासी मुस्तफाबाद थाना अहिरौली जनपद अंबेडकर नगर, राकेश कुमार गुप्ता निवासरी नगराबदली थाना छावनी जनपद बस्ती, अतुल पटेल सारंगपुर बलिनाव थाना अहिरौली जनपद अंबेडकर नगर, अतुल वर्मा निवासी आनापुर सरैया थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या के साथ अंतर जनपदीय स्तर पर सक्रिय था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती जिले के अतिरिक्त अन्य जनपदों में भी इनपर के दर्ज है। यह गिरोह वाहनों से डीजल चोरी करता था। एसपी अभिनंदन ने गिरोह के गुर्गों की गिरफ्तारी करने वाली टीम को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed