फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four major drinking water projects gain momentum, construction in final stages

Basti News: चार बड़ी पेयजल परियोजनाओं की बढ़ी रफ्तार, अंतिम चरण में निर्माण

Mon, 06 Apr 2026 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Four major drinking water projects gain momentum, construction in final stages
रुधौली नगर पंचायत में ओवरहेड टैंक का निर्माण संवाद
बस्ती। जिले में नगर पालिका परिषद बस्ती समेत चार निकाय क्षेत्र में हर घर नल परियोजना के काम में अब तेजी आ गई है। करीब 91.48 करोड़ रुपये की लागत से जलापूर्ति संयंत्र, पाइपलाइन और पानी की टंकियों का निर्माण अंतिम चरण में है। विभाग के अनुसार, लक्ष्य है कि जून-जुलाई तक सभी कार्य पूरे कर घर-घर जलापूर्ति शुरू कर दी जाए।
विज्ञापन

योजना लागू होने पर पांच लाख से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। गर्मी में पेयजल की आस भी पूरी हो सकेगी। नगर पालिका समेत चयनित नगर पंचायतों के विभिन्न हिस्सों में बड़ी क्षमता की पानी की टंकियां तैयार की जा रही हैं। इन टंकियों से घरों तक जलापूर्ति होगी। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। णेभी नई नगर पंचायतों में जलापूर्ति की स्थिति काफी खराब है। पुराने संसाधनों पर ही जलापूर्ति व्यवस्था टिकी हुई है।
विज्ञापन

इससे अधिकांश वार्ड के नागरिक पेयजल से वंचित रह जा रहे हैं। पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत चयनित नगर पालिका व नगर पंचायतों पेयजल की सुविधा को मजबूत बनाने के लिए करोड़ों की परियोजनाएं चल रही हैं। परियोजना के तहत दो सौ किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जानी है, जिसमें से अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। 10 से अधिक नलकूप स्थापित किए जाने हैं और 50 हजार से अधिक घरों तक कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक जिन घरों में नल कनेक्शन दिए गए हैं, वहां पुरानी टंकियों से जलापूर्ति हो रही है। मगर, अधिकांश नागरिक इससे वंचित हैं। अभी स्थानीय नागरिक पानी की किल्लत झेल रहे हैं। लोग वैकल्पिक साधनों से पानी की व्यवस्था करने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है, ऐसे में नई योजना से राहत की उम्मीद है।
इससे नगर पंचायत रुधौली, नगर पंचायत बभनान, नगर पंचायत कप्तानगंज और नगर पालिका परिषद बस्ती आवास विकास कॉलोनी में परियोजना के तहत कार्य हो रहा है। विभाग के अनुसार, दो परियोजनाएं 31 जनवरी तक पूरी होनी थी, मगर अभी उस पर कार्य जारी है। बताया गया कि मई या जून तक कार्य पूर्ण होगा। कार्य की जिम्मेदारी उ.प्र. जलनिगम नगरीय बस्ती को है। अब तक 41.53 करोड़ रुपये अवमुक्त हो चुके हैं, जिसमें 35.14 करोड़ व्यय भी दिखाया गया है।

नगर पंचायत कप्तानगंज में 30.96 करोड़ की परियोजना : नगर पंचायत कप्तानगंज में 30.96 करोड़ की परियोजना पर कार्य चल रहा है। 14 नवंबर 2022 में परियोजना स्वीकृत हुई थी, 31 जनवरी 2026 में परियोजना पूर्ण होनी थी, मगर अभी पूर्ण नहीं है। 11.49 करोड़ अवमुक्त है, उसमें से 10.22 करोड़् रुपये का व्यय दिखाया गया है। 84 प्रतिशत कार्य दिखाया गया है। जोन दो, जोन तीन में शिरोपरि जलाशय का कार्य 89 प्रतिशत हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed