{"_id":"57fb69aa4f1c1b856828e04a","slug":"four-kids-went-taking-bat-three-dead-one-saved-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":" गहराई नापने की शर्त लगाकर तालाब में कूदे चार बच्चे, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहराई नापने की शर्त लगाकर तालाब में कूदे चार बच्चे, तीन की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बस्ती
Updated Mon, 10 Oct 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती सीमा पर स्थित गोण्डा बॉर्डर के अंतर्गत आने वाले नंदनगर चौरी गांव में तालाब में नहाने गए चार बच्चों में से तीन की डूबने से मौत हो गई है। जबकि एक बच्चे को डूबने से बचा लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान क्रमश: सारिक (12) पुत्र शहजाद, आदिल (10) पुत्र अब्दुलमोइन, और इश्तियाक(13) पुत्र नियाद के रुप में हुई हैं। बताया जा रहा है कि ये चारों बच्चे पानी की गहराई नापने की शर्त लगा कर तालाब में कूदे थे।
विज्ञापन
पानी का बहाव तेज होने के कारण इन चार बच्चों में से तीन की मौत हो गई और एक बच्चे आनस के पुत्र जलालुद्दीन को एक अन्य बच्चे ने डूबने से बचा लिया। इन तीनों बच्चों की मौत के बाद सभी गांव वाले सदमे में हैं और पूरे गांव में मातम छाया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया की तीनों बच्चों की लाश को उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया है। और पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन