फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   four injured in road accident

खड़े ट्रक से पिकअप टकराई, चार घायल

Tue, 31 Aug 2021 10:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
four injured in road accident
कप्तानगंज क्षेत्र के हाइवे पर दुधौरा के पास पिकअप ट्रक की टक्कर में क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद - फोटो : BASTI
खड़े ट्रक से पिकअप टकराई, चार घायल
विज्ञापन

- कप्तानगंज थाने के दुधौरा गांव के निकट हुई घटना
- दो की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। पशु बाजार से घर लौट रहे पशु व्यापारियों की पिकअप कप्तानगंज थाने के दुधौरा गांव के निकट बाबा ढाबा के सामने खड़े ट्रक से टकरा गई। जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में दो की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया।

गोंडा जनपद के नवाबगंज थाने के कोल्हमपुर विशेन गांव के रहने वाले पशु व्यापारी सोमवार की रात पशुओं को बेचने के लिए पिकअप से गोरखपुर के छपिया पशु बाजार गए थे। वहां से वापस लौटते समय मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे जैसे ही कप्तानगंज थाने के दुधौरा गांव के निकट बाबा ढाबा के सामने पहुंचे तभी पिकअप को किसी अज्ञात वाहन ने साइड मार दिया। जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। घटना में पिकअप के परखचे उड़ गए। पिकअप सवार धमेंद्र कुमार ( 25) निवासी किशुनदासपुर थाना नवाबगंज, विपिन सिंह (19) निवासी चनहा (अजबनगर) थाना वजीरगंज, मनोज यादव (28), जगजीवन (18) निवासी कोल्हमपुर विशेन थाना नवाबगंज जिला गोंडा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पीछे आ रहे दूसरे पशु व्यापारियों ने अपने साथी की पिकअप की पहचान कर रुक गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। सभी घायलों को एंबुलेंस से पहले सीएचसी कप्तानगंज ले गए। घायलों की हालत नाजुक होने के कारण वहां से सभी को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में धर्मेंद्र कुमार और विपिन सिंह की हालत लगातार बिगड़ने कारण डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed