फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four houses again engulfed in Saryu, one got leg fracture after jumping from the roof

Basti News: सरयू में फिर समाए चार मकान, छत से कूदने से एक का पैर फ्रैक्चर

Sat, 21 Sep 2024 04:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 21 Sep 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Four houses again engulfed in Saryu, one got leg fracture after jumping from the roof
कटान देखकर छत पर बल्ब खोलने गए थे नसीम, तभी बहने लगा मकान
विज्ञापन

शुक्रवार को दिनभर मदरहवा पुरवा में मची रही चीख-पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
गायघाट (बस्ती)। बाढ़ प्रभावित गांव महुआपार कला के मदरहवा पुरवा में सरयू नदी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की सुबह 6:30 बजे राम भवन पासवान, विजय पाल, विजय कुमार और रमेश का पक्का मकान नदी की कटान में भर-भर कर गिर गया। छत पर बल्ब खोल रहे एक व्यक्ति ने वहां कूद कर किसी तरह जान बचाई। इससे उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया। चार मकान एक साथ सरयू नदी में सामने से गांव में कोहराम मचा हुआ है।
शुक्रवार को दिनभर पुरवे में चीख पुकार मची रही। सुबह मदरहवा पुरवा में नदी की कटान में एक-एक कर चार पक्का मकान धारा में समा गए। लोग अपने घर से सामान निकालकर सुरक्षित ठिकाने पर भेजने लगे। रात में नदी की निगरानी के लिए राम भवन पासवान के छत पर बाढ़ खंड की ओर से एक बल्ब लगाया गया था। कटान होता देखकर बैड़ारी निवासी नसीम छत पर बल्ब खोलने गए, तभी मकान नदी में समाने लगा, वह जान बचाने के लिए छत से कूद गए। जिससे उनका एक पैर फ्रैक्चर हो गया है।
विज्ञापन

संजय पासवान, अखिलेश, कोमल, सुग्रीम, राम तेरस, अरविंद कुमार, राम अवध, हरिश्चंद्र, सुभाष, माला देवी, वंशीलाल, मोहनलाल और सूरज के घर के करीब नदी की धारा पहुंच गई है। पीड़ितों ने बताया कि जिन लोगों के मकान नदी की धारा में बह चुके हैं, उन्हें प्रशासन की ओर से जमीन दी गई है। लेकिन, अब तक किसी प्रकार की आर्थिक मदद नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed