{"_id":"6abec1d876f61e4060092574","slug":"four-gangsters-including-the-kingpin-of-a-cattle-smuggling-gang-arrested-basti-news-c-207-1-bst1001-168279-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गोवंश तस्करी गिरोह के सरगना समेत चार गैंगस्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गोवंश तस्करी गिरोह के सरगना समेत चार गैंगस्टर गिरफ्तार
विज्ञापन
बस्ती/हर्रैया। हर्रैया पुलिस ने गोवंश तस्करी के मामले में गैंगस्टर एक्ट के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का कथित सरगना भी शामिल है। इनमें दो आरोपी सीतापुर और दो रामपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय तिवारी निवासी करेहका, थाना सकरन, जनपद सीतापुर, हरिओम शुक्ला निवासी सिकरी बहटा, थाना तंबौर, जनपद सीतापुर, मुनौवर उर्फ मुकर्रम उर्फ लालू निवासी पीला तालाब, थाना गंज, जनपद रामपुर और सलमान निवासी पीला तालाब घोसियान, थाना गंज, जनपद रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने संजय तिवारी को गिरोह का सरगना बताया है।
हर्रैया थाने में आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी हर्रैया समेत अन्य थाना क्षेत्रों से गोवंश की तस्करी कर उन्हें दूसरे स्थानों पर भेजते थे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, आरोपी काफी समय से उसकी निगरानी में थे। शुक्रवार को हर्रैया पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस के अनुसार आरोपी संगठित तरीके से गोवंश तस्करी का गिरोह संचालित कर रहे थे।