{"_id":"c9d215e8b9a8af1c5d7a6dc671338f13","slug":"four-bdo-warned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बीडीओ को कठोर चेतावनी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बीडीओ को कठोर चेतावनी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। चार बीडीओ की लापरवाही के चलते मनरेगा के श्रमिकों का भुगतान धन
विज्ञापन
उपलब्ध रहते नहीं हो पा रहा है, और न अपेक्षित कार्य ही कराए जा रहे हैं।
मस्टरोल तक फीडिंग बीडीओ नहीं करा पा रहे हैं। इसके चलते जिले की प्रगति
बाधित हो रही है।
इस मामले में सीडीओ सोबरन सिंह की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है। बावजूद सुधार नहीं हो रहा है। सीडीओ ने बताया कि अगर एक सप्ताह में कार्यों में सुधार नहीं हुआ तो लापरवाह बीडीओ के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की संस्तुति शासन में कर दी जाएगी।
सीडीओ का कहना है कि मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी के रूप में लगभग सभी बीडीओ का कार्य संतोषजनक नहीं है। कार्यों की प्रगति न होने से लखनऊ में होने वाली समीक्षा बैठक में बस्ती के अधिकारियों को बहुत कुछ सुनना पड़ता है। जिले का नाम खराब हो रहा है।
बताया कि पिछले कई दिनों से बीडीओ दुबौलिया सुनील कुमार अग्रहरि, बीडीओ बहादुरपुर रामचंद्र राम, बीडीओ कुदरहा मलिक मोहम्मद असलम और बीडीओ गौर प्यारेलाल सहत अन्य को कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। बावजूद कार्यों में सुधार नहीं हो रहा है। बताया कि बीडीओ दुबौलिया ने श्रमिकों को लगभग 64 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया है।
1218 मस्टररोल की नियति तिथि पर फीडिंग नहीं की। बीडीओ कुदरहा ने लगभग 37 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया और 935 मस्टररोल की ही फीडिंग नहीं की। बीडीओ बहादुरपुर रामचंद्र राम ने मनरेगा मजदूरों का लगभग 18 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया गया।
905 मस्टररोल की फीडिंग नहीं है। बीडीओ गौर की लापरवाही से लगभग 43 लाख रुपये का भुगतान अवशेष है। 529 मस्टररोल की फीडिंग नहीं हुई। बताया कि इन सभी लापरवाह बीडीओ को कठोर चेतावनी वाला पत्र जारी किया गया है।