फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four acres of wheat crop burnt to ashes due to fire

Basti News: आग से गेहूं की चार एकड़ फसल राख

Sat, 11 Apr 2026 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Four acres of wheat crop burnt to ashes due to fire
मझौवा बाबू गांव में लगी आग से गेहूं की फसल जली-संवाद - फोटो : तुलसीपुर में क्षमता से अ​धिक बच्चों को बैठाकर जाता ई रिक्शा।
हरैया। क्षेत्र के मझौवा बाबू गांव में शुक्रवार दोपहर को अज्ञात कारणों से लगी आग में करीब चार एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सीवान में आग की लपटे देख मौके पर जुट लोगों ने ट्रैक्टर के जरिए आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया मगर तब तक आधा दर्जन किसानों की फसल स्वाहा हो गई।
विज्ञापन

गांव के दक्षिण पूर्व सिवान में दोपहर करीब ढाई बजे अचानक आग की लपटे उठने लगी। रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी तो वह हल्ला मचाने लगे। आसपास के घरों के लोग मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचित करने के साथ ही लोग ट्रैक्टरों से आग के बढ़ने वाली दिशा में जुताई व बाल्टियों में पानी भरकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे बाद पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

घटना में राजकुमार, जिलेदार, शीतला, राम चैन, अमन व आदर्श का करीब चार एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गन्ना बोवाई के संरक्षित गन्ना भी जल गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक के उसी स्थान पर होने की जानकारी पर उसे हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed