फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Former MLA and former block pramukh admitted to hospital from jail

Basti News: जेल से अस्पताल में भर्ती हुए पूर्व विधायक व पूर्व ब्लॉक प्रमुख

Wed, 07 May 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 07 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Former MLA and former block pramukh admitted to hospital from jail
बस्ती। एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान हुए बवाल मामले में सजा पाकर जेल में निरुद्ध पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल और पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेश सिंह की तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल को सोमवार को जिला अस्पताल ले जाया गया था। जबकि गौर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख महेश सिंह को दो दिन पहले ओपेक हाॅस्पिटल कैली में भर्ती कराया गया है। जेल अधीक्षक अंकेक्षिता श्रीवास्तव ने बताया कि सभी को कोई न कोई गंभीर बीमारी है।
विज्ञापन

जेल के वारंट के साथ इनकी मेडिकल रिपोर्ट भी भेजी गई है। जेल के डॉक्टर की सलाह और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बंदियों को अस्पताल में भेजा गया है।
एमपी/एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल और पूर्व विधायक आदित्य विक्रम सिंह समेत सात लोगों को तीन-तीन वर्ष की कारावास की सजा सुनाई है।
जिसमें प्रत्याशी कंचना सिंह और उनके पति पूर्व विधायक आदित्य विक्रम सिंह निवासी अठदमा थाना रुधौली, पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल निवासी पांडेय बाजार थाना पुरानी बस्ती, मोहम्मद इरफान निवासी डुमरियागंज थाना डुमरियागंज जिला सिद्धार्थनगर, अशोक सिंह निवासी ग्राम पड़री थाना रुधौली, बृजभूषण सिंह पूर्व प्रमुख निवासी ग्राम पिपरा संसारपुर थाना वाल्टरगंज, महेश सिंह पूर्व प्रमुख निवासी ग्राम डुहवा थाना गौर, त्रयंबक नाथ पाठक पूर्व प्रमुख निवासी तक्कीपुर थाना परशुरामपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें कंचना सिंह की पहले ही मौत हो चुकी है। जबकि आदित्य विक्रम सिंह अस्पताल में भर्ती होने की वजह से न्यायालय में उपस्थित नहीं थे। इसलिए बाकी पांच आरोपी जेल भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed