{"_id":"5791145e4f1c1b3c50c4b587","slug":"former-mla-and-business-leaders-quarrel-ended","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक और व्यापारी नेता में खत्म हुई रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक और व्यापारी नेता में खत्म हुई रार
अमर उजाला बस्ती
Updated Thu, 21 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
तकरार खत्म।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तात्कालिक उत्तेजना में एक दूसरे पर आरोपों-प्रत्यारोपों की झड़ी लगा रहे पूर्व विधायक पक्ष और व्यापारी नेता में अंतत: सुलह हो गया।
हाइवे पर नगर थानाक्षेत्र के फुटहिया चौकी के पास स्थित एक भूखंड को लेकर रविवार को विवाद हो गया। सपा के घोषित विस प्रत्याशी और पूर्व विधायक कृष्ण किंकर सिंह से जुड़ा होने की वजह से यह प्रकरण सुर्खियों में आते देख पुलिस खुद बचाव की मुद्रा में दिखी। उसने मंगलवार को दोनों पक्षों के खिलाफ क्रास एफआईआर दर्ज कर सेफ जोन में खड़ी हो गई। तब से यह प्रकरण भीतर ही भीतर गरमाता रहा। इस बीच बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पूर्व विधायक समर्थक और व्यापारी नेता मौजूद रहे।