फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Former block chief of Bahadurpur joined BJP

बहादुरपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने थामा भाजपा का दामन

Wed, 01 Dec 2021 11:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
Former block chief of Bahadurpur joined BJP
बहादुरपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने थामा भाजपा का दामन
विज्ञापन

बस्ती। बहादुरपुर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उन्हें लखनऊ में प्रदेश कार्यालय पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
राना दिनेश प्रताप सिंह अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव होने के साथ अनेक सामाजिक, व्यापारिक व खेल संगठनों से भी जुड़े हुए हैं। उनकी पत्नी नीलम सिंह राना भी बहादुरपुर से निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं। राना दिनेश वर्ष 1995 में जिला पंचायत सदस्य भी रहे हैं। राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर गौरव की अनुभूति हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में वह अपनी ऊर्जा लगाएंगे।
विज्ञापन

उनके साथ भाजपा की सदस्यता लेने वालों में उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष परमात्मा प्रसाद मद्धेशिया, मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, पिपरा गौतम इंटर कॉलेज के अध्यक्ष विनेंद्र सिंह, विजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्र मणि मिश्रा, भूपेंद्र दुबे, प्रशांत श्रीवास्तव, सर्वजीत उपाध्याय, देवेश धर द्विवेदी, कौशलेंद्र सिंह पप्पू, रंजीत सिंह, आशीष, जितेंद्र सिंह, उदय सिंह, बाबूलाल, रोहित यादव भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed