फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   forensick lab

फॉरेंसिक लैब के निर्माण का ले-आउट तैयार

Tue, 22 Sep 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
forensick lab
छरौंछा गांव में चिह्नित की गई है जमीन, मुख्यालय की तकनीकी टीम ने लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फॉरेंसिक लैब) के लिए महसो के पास जमीन चिह्नित की गई है। पुलिस मुख्यालय की तकनीकी टीम ने भूमि का निरीक्षण कर भवन का नक्शा (ले-आउट) तैयार कर लिया है। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि जल्द प्रयोगशाला का निर्माण शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
2019 में शासन ने बस्ती समेत सभी मंडल मुख्यालय पर फोरेंसिक लैब बनाने का एलान कर दिया। यहां पर महसो के निकट छरौंछा गांव में दो हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है। जिस पर जल्द ही नया फोरेंसिक भवन बनकर तैयार हो जाएगा। तब विसरा आदि की जांच रिपोर्ट एक सप्ताह या 15 दिन के भीतर मिल जाएगी।
विज्ञापन

एक वर्ष में खुल जाएगी प्रयोगशाला
- एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि नमूनों की त्वरित जांच रिपोर्ट आने लगे, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है कि जल्द प्रयोगशाला का निर्माण शुरू हो जाए। प्रयोगशाला के लिए मानक और अनुमानित लागत की वित्तीय स्वीकृति पहले से मिल चुकी है। बजट आवंटित होते ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कोशिश है कि एक वर्ष के भीतर लैब को सक्रिय कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैब में होंगे पांच अनुभाग
- विष अनुभाग - विसरा एवं रासायनिक विषों की जांच
- सीरम अनुभाग - रक्त संबंधित परीक्षण
- जीव विज्ञान अनुभाग - वीर्य, बाल, लार एवं बलात्कार संबंधित केसों की जांच
- भौतिकी अनुभाग - चेसिस/इंजन, मिट्टी, कापी राइट एक्ट संबंधित एवं विविध प्रकार के मामलों की जांच
- प्रलेख अनुभाग - हस्त लेख, कूट रचित दस्तावेज, हस्ताक्षर के मिलान
प्रयोगशाला बनने से जांच में आएगी तेजी
एसपी के मुताबिक वर्तमान में कोरोना संक्रमण के कारण विसरा रिपोर्ट आने में काफी देर हो रही है। इससे पूर्व भी समय लगता था। वर्तमान में सात नमूनों की रिपोर्ट कई महीने से आनी शेष है। इसके लिए दो बार रिमाइंडर भी भेजा जा चुका है। विवेचक स्तर से तीसरा पत्र लिखा गया है। जिले में विधि विज्ञान प्रयोगशाला बन जाने से विसरा समेत विभिन्न जांच रिपोर्ट एक से दो सप्ताह में मिल जाएगी। जिससे जांच में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed