फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Forensic report not received in three months, third reminder sent

Basti News: तीन महीने में नहीं आई फॉरेंसिक रिपोर्ट, भेजा गया तीसरा रिमाइंडर

Fri, 29 Dec 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 29 Dec 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Forensic report not received in three months, third reminder sent
बस्ती। फॉरेंसिक प्रयोगशाला गोरखपुर में भेजे गए दुष्कर्म की शिकार रुधौली की महिला के डीएनए, स्वाग और बिसरा के नमूनों की जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आ सकी है। तीन महीने पहले 21 सितंबर को हुई इस घटना के तीसरे दिन ही नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया था। इसके लिए बृहस्पतिवार को तीसरा रिमाइंडर भेजा गया है। इस रिपोर्ट के अब तक न आने की वजह से स्पष्ट नहीं हो पाया कि महिला के साथ आखिर उस रात क्या हुआ था, जिससे आहत होकर दंपती ने कीटनाशक खाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन

महिला ने अपने वीडियो में बताया था कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया था, जिससे आहत होकर वह पति-पत्नी जहर खाकर जान दे रहे हैं। इन आरोपों की हकीकत जानने के लिए यह दोनों नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। तफ्तीश कर रहे विवेचक दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि इसके लिए वह पहले भी दो बार रिमाइंडर भेज चुके हैं।
विज्ञापन

21 सितंबर को सुबह रुधौली कस्बे के एक दंपती ने अनाज में रखने वाला कीटनाशक खा लिया था। परिवार के लोग दोनों को सीएचसी ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर होने के बाद इलाज के दौरान पति ने दम तोड़ दिया। पत्नी को डाॅक्टरों ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां तीसरे दिन उसने भी दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद दो वीडियो सामने आए जिसमें दोनों ने मरने से पहले बताया है कि आरोपी त्रिलोकी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इससे आहत होकर दोनों जहर खाकर जान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वीडियो के आधार पर मृतक के भाई ने थाने में तहरीर देकर सामूहिक दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया था। पुलिस एक नाबालिग सहित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। केस की चार्जशीट भी न्यायालय भेजी जा चुकी है, जिसमें तहरीर में लगाए गए आरोपों की पुष्टि की गई है। वैज्ञानिक साक्ष्य के लिए इस रिपोर्ट का इंतजार है।

...
138 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी
जोन स्तर पर गोरखपुर स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला में बस्ती के अलावा सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर समेत जोन के सभी 11 जनपदों के नमूने भेजे जाते हैं। इसलिए संख्या काफी हो जाती है। नमूनों की जांच प्रक्रिया में भी कई-कई दिन लगते हैं। ऐसे में वहां भेजे जाने वाले नमूनों की नंबरिंग की जाती है। क्रमवार मेरिट के आधार पर उनकी जांच की जाती है और उसी हिसाब से रिपोर्ट जिलों को भेजी जाती है। बस्ती जिले से भेजे गए 138 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed