फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   For the third time, the country will create history under Modi government: Jitin Prasad

तीसरी बार, मोदी सरकार का इतिहास रचेगा देश : जितिन प्रसाद

Sun, 29 Oct 2023 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
For the third time, the country will create history under Modi government: Jitin Prasad
- 2024 के चुनाव में धूल में उड़ जाएंगे साइबेरियन पक्षी की तरह आने वाले विरोधी
विज्ञापन

- महसूस होने लगा परिवर्तन लेकिन इसे अभी और आगे ले जाने की हैं जरूरत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि देश तीसरी बार मोदी सरकार का इतिहास रचने जा रहा है। 2024 के चुनाव में साइबेरियन पक्षी की तरह फिर विरोधी आने वाले हैं, लेकिन सब के सब धूल में उड़ जाएंगे। मोदी और योगी ने व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर देश- प्रदेश को विश्व पटल से लेकर गांव के धरातल तक नई पहचान दी है।
कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद शनिवार को यहां अमहट घाट के निकट आयोजित लोकार्पण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 22 सड़क एवं सेतु परियोजनाओं के लोकार्पण/ शिलान्यास के बाद कहा कि मोदी के नौ वर्ष और योगी के साढे़ छह साल के कार्यकाल में परिवर्तन महसूस होने लगा है। मगर इस पर विराम नहीं लगना चाहिए। इसे और आगे ले जाने की जरूरत हैं। अगले 25 सालों में भारत को नई ऊंचाई देनी है। यह भारत के भविष्य गढ़ने का समय है। इधर दो महीने के भीतर भारत ने कीर्तिमान गढ़ा है। पीएम के नेतृत्व में भारत चांद तक पहुंचा है। पीएम की दृढ़ इच्छा शक्ति की देन है कि महिला आरक्षण बिल पारित हुआ है। एक वोट विरोध में नहीं पड़ सका। यह अपने आप में इतिहास है।
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण के लिए यह बिल मील का पत्थर साबित होगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने जी- 20 की अध्यक्षता की। अमेरिका और जापान तक के राष्ट्राध्यक्ष इसमें शामिल हैं। इसके अलावा मोदी-योगी की सरकार ने सुशासन दिया है। इस मौके पर सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक हर्रैया अजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, मनमोहन श्रीवास्तव काजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed