{"_id":"57bf2d434f1c1b2e5fd4f0cd","slug":"follow-orders-not-completed-before-the-second-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले आदेश का पालन पूरा नहीं, दूसरा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले आदेश का पालन पूरा नहीं, दूसरा जारी
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Thu, 25 Aug 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका की ओर से 16 अगस्त को पालिका क्षेत्र में सफाई अभियान चलाए जाने का क्रियान्वयन अभी पूरा हुआ नहीं था कि 24 अगस्त को उसी संबंध मेें दूसरा आदेश जारी कर दिया गया। अब 26 अगस्त से वार्ड वार दो पालियों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पर्यवेक्षण अधिकारी लगाए गए है।
नगर पालिका की ओर से 16 अगस्त को जारी पत्र में बस्ती नगर पालिका क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए कार्ययोजना तैयार करने की बात कही गई थी। इसके तहत प्रतिदिन सुबह सात बजे से दिन में एक बजे तक वार्डों में सफाई अभियान संचालित किया जाना था। यह अभियान 17 अगस्त से पांच सितंबर तक चलना था। अभी इस कार्ययोजना के तहत सभी वार्डों में सफाई कार्य पूरा हो पाता,
इससे पहले ही 24 अगस्त को एक बार फिर नगर पालिका की ओर से दूसरा आदेश जारी कर दिया गया। इसमें कहा गया कि 23 अगस्त को डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्देश दिया था कि उच्चाधिकारियों की देखरेख में सफाई कार्ययोजना तैयार की जाए। इसी क्रम में दूसरी कार्ययोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
इसके तहत अब 26 अगस्त से वार्डवार सफाई अभियान संचालित किया जाएगा। 26 अगस्त को पिकौरा दत्तूराय, 27 अगस्त को पठान टोला, 29 अगस्त को पिकौरा बख्श, 30 अगस्त को मुरलीजोत, 31 अगस्त को बैरिहंवा, पहली सितंबर को मिश्रौलिया, दो को ओरीजोत, तीन को पिकौरा शिवगुलाम, पांच सितंबर को रौतापार, छह को गांवगोड़िया, सात को कटरा, आठ को रामेश्वरपुरी, नौ को पुराना डाकखाना, 10 को सुर्तीहट्टा, 13 को कंपनीबाग, 14 इटैलिया, 15 को आवास विकास, 16 को चिकवाटोला, 19 को विशुनपुरवा, 20 को पांडेय बाजार, 21 को मालीटोला, 22 को नरहरिया, 23 को तुरकहिया, 24 को महरीखांवा और 25 सितंबर को बेलवाडाड़ी वार्ड में सफाई अभियान संचालित होगा। यह सुबह छह बजे से 10 बजे तक और दूसरी पाली में दिन में दो बजे से छह बजे तक चलेगा। वार्डों में सफाई के लिए पर्यवेक्षणीय अधिकारी के तौर पर नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी लगाए गए है।