फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fog stopped the speed of vehicles, melting increased the difficulty

Basti News: कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, गलन ने बढ़ाई मुश्किल

Fri, 23 Dec 2022 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Fog stopped the speed of vehicles, melting increased the difficulty
कड़ाके की ठंड में राजीव नगर में स्वेटर व स्टाल लगा कर स्कूल जाती छात्राएं।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, गलन ने बढ़ाई मुश्किल
विज्ञापन

महराजगंज। भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित महराजगंज जिले में बृहस्पतिवार को कोहरे व ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया। घने कोहरे ने जहां वाहनों की रफ्तार थम गई। वहीं, ठंड व गलन ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ाने का कार्य किया। शहरी हो या ग्रामीण क्षेत्र, ठंड व गलन से बचाव के भी आधे-अधूरे इंतजाम दिखे।
जिले में भी पिछले तीन दिनों से कोहरे का प्रकोप बढ़ा है। बुधवार तक नगर व ग्रामीण क्षेत्र में जो कोहरा पड़ रहा था, उसके बाद मौसम सुबह दस बजे तक साफ हो जा रहा था। मगर बृहस्पतिवार की सुबह से जो घना कोहरा शुरू हुआ वह दोपहर 12 बजे के बाद ही छंट सका। घने कोहरे के बीच में वाहन चलाने वाले चालकों को काफी दुश्वारियां हुईं। वाहन चालक सुरेंद्र ने बताया कि कोहरा इतना घना था कि दस मीटर की दूरी की स्थिति भी स्पष्ट नहीं हो रही थी, उन्हें लाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ा। वहीं कोहरे के साथ-साथ बढ़ी गलन ने भी लोगों व विशेषतौर पर स्कूल जाने वाले बच्चों व कर्मियों की मुश्किलों को बढ़ाने का कार्य किया।
विज्ञापन

बच्चे ठंड के बीच ठिठुरते स्कूल जाने को विवश दिखे। शिवनगर के रहने वाले अभिभावक राहुल पटेल व चिउरहां के रहने वाले बैजनाथ ने कहा कि कोहरे व ठंड तथा स्कूली बच्चों के हितों को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्णय लेना चाहिए। दोपहर बाद धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत तो मिली, मगर शाम को फिर पारा गिरने से गलन बढ़ गई। रात होने की वजह से कोहरे ने एक बार फिर राहगीरों व वाहनों की मुश्किल को बढ़ाने का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं दिखी अलाव की व्यवस्था
एक तरफ जहां जिले में ठंड व गलन अपने चरम पर पहुंच गई है, वहीं अलाव की व्यवस्था भी नाकाफी दिख रही है। निकाय प्रशासन ने जहां शहरी क्षेत्र में प्रमुख जगहों पर अलाव जलवाया है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक कहीं अलाव की व्यवस्था नहीं हो सकी है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से नौ स्थानों पर अलाव जलवाने का दावा किया गया है। अन्य निकायों में इक्का-दुक्का स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की गई है। मिठौरा, धानी, कोल्हुई, परतावल, शिकारपुर, बरगदवां, ठूठीबारी आदि प्रतिनिधियों के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र में कहीं अलाव की व्यवस्था नहीं है।
यात्रियों को भी होना पड़ रहा लेटलतीफी का शिकार
कोहरे व ठंड की वजह से परिवहन निगम की बस में यात्रा करने वाले लोगों को भी लेटलतीफी का शिकार होना पड़ रहा है। यात्री रोहित ने बताया कि गोरखपुर से जिले में पहुंचने में अधिकतम दो घंटे का समय लगता है। मगर कोहरे की वजह से तीन घंटे से अधिक का समय लग गया।

सप्तक्रांति दस घंटे व सत्याग्रह चार घंटे विलंब से पहुंची कोठीभार। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड पर घने कोहरे व भीषण ठंड के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। बृहस्पतिवार को आनंद विहार से चलकर सुबह भोर में सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली सप्तक्रांति सुपर फास्ट ट्रेन दस घंटे देरी से दोपहर बाद पहुंची। सत्याग्रह एक्सप्रेस चार घंटे व जम्मूतवी-अमरनाथ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे देरी से सिसवा बाजार स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों के देर से चलने से यात्रियों की मुसीबतें भी बढ़ गईं। ट्रेनों के विलंब से चलने से यात्रियों ने स्टेशन के निकट स्थित रेन बसेरे व प्लेटफार्म पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार किया। बगहा, सुगौली, बेतिया जाने के लिये सप्तक्रांति एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे बन्नी ढाला निवासी मोहन, उर्मिला, राजू, रघुनाथ, जवाहिर, अनिता ने बताया कि हम सभी बिहार जाने के लिये स्टेशन आए हैं, मगर ट्रेन विलंब से चल रही है। स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि दोहरीकरण कार्य व घने कोहरे की वजह से ट्रेन विलंब से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed