फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fodder cutting machine cuts off hand, patient critical

Basti News: चारा काटने वाली मशीन से कटा हाथ, मरीज गंभीर

Tue, 02 Jun 2026 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Fodder cutting machine cuts off hand, patient critical
बस्ती। पशुओं के लिए चारा काटते समय मशीन की चपेट में आकर दुबौलिया थाना क्षेत्र के निवासी 45 वर्षीय घनश्याम का हाथ कट गया। यह हादसा सोमवार सुबह हुआ। मशीन में हाथ फंसने के बाद व्यक्ति की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। हादसा इतना दर्दनाक था कि मशीन में आधे घंटे तक व्यक्ति की बाजू फंसी रही। दर्द से कराह रहे व्यक्ति के बाजू को मशीन को पूरा खोलने के बाद निकाला जा सका। खून से लथपथ हालत में परिजन उपचार के लिए पहले स्थानीय अस्पताल ले गए, मगर हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेजा गया। 11.30 बजे सुबह घायल को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। ओटी ट्रामा सेंटर में मौजूद ओटी टेक्निशियन आदित्य उपाध्याय ने हालत गंभीर देख ऑनकॉल सर्जन डॉ. अनिल सिंह और आर्थो सर्जन डॉ. अजीत भारती को बुलाया। बिना देर किए दोनों चिकित्सक ट्रामा सेंटर पहुंचे। दो घंटे तक चली सर्जरी के बाद हाथ के कटे हुए भाग को जोड़ा गया। चिकित्सकों ने बताया कि हाथ की उंगलियां काम करना बंद कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed