फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Flyover construction at final stage, Old Basti will soon gain momentum

Basti News: अंतिम पड़ाव पर फ्लाईओवर का निर्माण, जल्द बढ़ेगी पुरानी बस्ती की रफ्तार

Thu, 19 Feb 2026 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Flyover construction at final stage, Old Basti will soon gain momentum
चीनी मिल के पास बने फ्लाईओवर के पिलर। संवाद
बस्ती। शहर की आधी आबादी की आवागमन की समस्या जल्द दूर होने वाली है। नारंग रोड पर लखनऊरा से चीनी मिल गेट तक सात मीटर चौड़ा फ्लाईओवर का निर्माण अब अंतिम पड़ाव पर है। 32 करोड़ की इस योजना में कुल 12 पिलर बनने हैं।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था अब तक 10 पिलर का निर्माण करा चुका है। इस पर स्पैन भी रख दिए गए हैं। बरवा धाम पर गटर रखने का काम बाकी है। रेल पटरियों के ऊपर दो पिलर रेलवे को बनवाने हैं।
विज्ञापन

शहर के पांडेय बाजार और चीनी मिल के पास दो रेलवे क्रॉसिंग है। दोनों क्रॉसिंग बंद हो जाने पर शहर की आधी आबादी का आवागमन बंद हो जाता है। इससे लंब जाम लग जाता है। दोनों स्थान पर सड़कें संकरी होने से जाम खुलने में घंटों लग जाते हैं। ऐसे में मिनटों की दूरी घंटों में बदल जाती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नारंग रोड पर लखनऊरा से चीनी मिल गेट तक सात मीटर चौड़ा फ्लाईओवर का निर्माण सेतु निगम करा रहा है। स्थानीय व्यापारियों और जनता की लंबे समय से फ्लाईओवर निर्माण की मांग थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने इस मुद्दे को रेल मंत्रालय में भी उठाया था। उनके कार्यकाल में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली थी।
हालांकि, पहले यह फ्लाईओवर पांडेय बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित प्रस्ताव था। बाद में इसका स्थान बदलकर रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन चीनी मिल क्रॉसिंग कर दिया गया।

इससे पांडेय बाजार की समस्या जस की तस बनी रहेगी। शहर के आधे हिस्से की आबादी और थोक मंडी का भार ढोने वाला पांडेय बाजार का मुख्य मार्ग जाम की समस्या से फिलहाल मुक्त नहीं हो पाएगा। यहां ट्रेनों के गुजरने के दौरान हर घंटे क्रॉसिंग के दोनों तरफ आधे शहर के लोगों का आवागमन ठप हो जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed