फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FlyingScott 24 hours active till voting

मतदान तक 24 घंटे सक्रिय रहेगा उड़नदस्ता

Wed, 09 Feb 2022 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
FlyingScott 24 hours active till voting
‘मतदान तक 24 घंटे सक्रिय रहेगा उड़नदस्ता’
विज्ञापन

बस्ती। विधानसभा चुनाव में उड़नदस्ता एवं स्टेटिक निगरानी टीम 24 घंटे निगरानी करेगी। यह मतदान समाप्ति तक जारी रहेगा। यह जानकारी जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने दी।
डीएम ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन के लिए प्रत्येक विधानसभा में उड़नदस्ता, स्टेटिक निगरानी टीम, वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, निर्वाचन निगरानी दल, मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति, जिला व्यय निगरानी समिति, लेखांकन दल, नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जांच की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। स्टेटिक निगरानी दल की जांच एक कार्यपालक, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगी। जांच के दौरान किसी भी अभ्यर्थी, उसके अभिकर्ता या दल के कार्यकर्ता को ले जा रहे वाहन से 50 हजार रुपये से अधिक की नकदी अथवा पोस्टर या निर्वाचन सामग्री, जिसका इस्तेमाल मतदाताओं के प्रलोभन के लिए किया जा सकता है, जब्त कर लिया जाएगा। यदि नकदी उपहार, शराब या मुफ्त भोजन वितरण या मतदाताओं को धमकाने की घटना स्थल पर उड़नदस्ता शीघ्र नहीं पहुंच सकता तो निकट के पुलिस थाने को सूचना देकर पुलिस टीम को मौके पर भेजा जाएगा। बैठक में गठित टीमों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बालाकृष्णन विशेष व्यय प्रेक्षक नियुक्त
बस्ती। भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश राज्य के लिए बीआर बालाकृष्णन (सेवानिवृत्त आईआरएस) को विशेष व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया है। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश अजय कुमार शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में निर्वाचन व्यय से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत अथवा सूचना उनके सीयूजी नंबर-9454421568 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed