फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   flying scott went to politecnic

राजकीय पॉलिटेक्निक पहुंचा उड़ाका दल

Wed, 07 Feb 2018 11:43 PM IST
basti
basti Updated Wed, 07 Feb 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
flying scott went to politecnic
परीक्ष्ाा - फोटो : amar ujala
बस्ती। तीन केंद्रों पर हो रही अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा के तीसरे दिन खामियां दूर कर ली गई। एपीएन पीजी कॉलेज, केडीसी और राजकीय पॉलिटेक्निक में परीक्षा चल रही है। तीनों परीक्षा केंद्रों पर शासन की ओर से गठित फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम ने निरीक्षण किया। टीम की अगुवाई देवरिया बैतालपुर आईटीआई के प्रधानाचार्य कर रहे थे।  
विज्ञापन

दो दिन से एपीएनपीजी कॉलेज में जमीन पर बैठ कर परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों की संख्या कम होने और व्यवस्था के बाद जमीन पर परीक्षा देने से मुक्ति मिल गई। सभी के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराए गए हैं। आईटीआई के प्रधानाचार्य बीबी सिंह ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को मेज और कुर्सी उपलब्ध करा दी गई। तीसरे दिन लगभग सौ बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी है। मानिकचन्द प्रतिनिधि के मुताबिक राजकीय पॉलिटेक्निक में तृतीय सेमेस्टर की प्रथम पाली में चार विद्यालयों के 376 परीक्षार्थियों के लिए 13 कमरों में परीक्षा व्यवस्था थी। परीक्षा का हाल जानने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लीलापुर बैतालपुर देवरिया के प्रधानाचार्य एसके कमल पहुंचे। सभी 13 कमरों में जाकर जांच की। प्रधानाचार्य कक्ष सीसीटीवी कैमरे से भी परीक्षार्थियों के गतिविधियों को देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed