फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Flowers brighten the market to welcome the New Year, boosting business

Basti News: नए साल के स्वागत की तैयारी में बाजार फूलों से बढ़ी रंगत, चमका कारोबार

Mon, 29 Dec 2025 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Flowers brighten the market to welcome the New Year, boosting business
गांधीनगर में सजी फूल की दुकान।
बस्ती। नए साल-2026 की तैयारी होने लगी है। बाजार सज चुके हैं। गिफ्ट की दुकानों पर नए उपहारों की भरमार है। फूल कारोबारियों में भी उत्साह भरा हुआ है। सप्ताह भर पहले से ही गिफ्ट और फूल कारोबारी अधिक व्यवसाय करने के जतन में जुटे हुए हैं। गिफ्ट की दुकानों की बाहर से सजावट की जा रही है। ताकि ग्राहक दूर से देखने के बाद दुकानाें की तरफ आकर्षित हो।
विज्ञापन

भीषण ठंड के बीच नए वर्ष-2026 की आगवानी की तैयारियां जोरों पर है। गांधीनगर, पुरानी बस्ती बाजार में गिफ्ट की दुकानों पर नए उपहारों का प्रदर्शन बाहर तक हो रहा है। इस बार किस्म- किस्म के उपहार भी मंगाए गए हैं। छोटे-बड़े फ्रेम में प्राकृतिक सौंदर्य को समेटे हुए आकर्षक सिनरी लोगों को खूब भा रही है। इस तरह की सीनरी 100 से 500 रुपये तक बिक रही है।
विज्ञापन

मोर के पंख के साथ दीवाल खड़ी दो हजार रुपये तक बिक रही हैं। गिफ्ट की दुकानों पर घड़ी लगी डायरी और कपड़े के कवर में रखे पेन भी महंगे दाम पर बिक रहे हैं। कवर युक्त पेन और डायरी दो सौ से चार सौ रुपये तक बिक रहा है। किचेन शेट, टी-शेट आदि उपयोगी सामान भी गिफ्ट पैक में सजाए गए हैं। गांधीनगर के कारोबारी पंकज गुप्ता का कहना है कि नए साल को देखते हुए उपहारों की बिक्री शुरू हो गई है। अगले दो तीन में खरीदारी बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली, कानपुर से तरह-तरह के नए किस्म के उपहार मंगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलदस्तों से सजी फूलों की दुकान : गांधीनगर और कंपनीबाग पर फूलों की दुकान गुलदस्तों से सज गई है। विभिन्न प्रजातियों के फूल-पत्ती से सजा हुआ गुलदस्ते भी मंगाए गए हैं। फूल के कारोबारी अमित साहनी ने बताया कि इस बार गुलदस्तों की कीमत दो से पांच सौ तक रुपये हैं। बड़े आकार का गुलदस्ते 500 रुपये में बिक रहे हैं। गुलाब का एक फूल 30 रुपये में उपलब्ध है। गेंदा माला भी 60 रुपये में बेचा जा रहा है। राज साहनी ने बताया कि फूल-पत्तियों की खरीदारी लोग अभी से शुरू कर दिए हैं। कुछ रेस्तरां और होटलों में सजावट के लिए आर्डर भी मिलना शुरू हो गया है। नए साल पर फूल-पत्तियों से अच्छा कारोबार होने की उम्मीद हैं। इसकी आपूर्ति बनारस और लखनऊ से हो रही है। कल से होगी सजावट : शहर के प्रतिष्ठित होटलों और रेस्तरां में नए साल पर अद्भुत सजावट की तैयारी की गई है। इसके लिए फूल कारोबारियों को आर्डर दिया जा रहा है। विभिन्न आकृतियों में होटल, रेस्तरां के गेट की सजावट होगी। अंदर बैठने वाले हॉल में रंग बिरंगे गुब्बारे भी सजाए जाएंगे। रेस्तरां को म्यूजिक सिस्टम से लैस किया जा रहा है। ताकि नए साल में पहुंचने वाले ग्राहकों को खाने पीने की सामग्रियों के साथ भरपूर मनोरंजन भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed