फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   flood in 29 village

बाढ़ ने मचाई तबाही, 29 गांवों में भरा पानी

Wed, 12 Oct 2022 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
flood in 29 village
दुबौलिया क्षेत्र के बलुईया गांव मे सिलेंडर , बर्तन लेकर सुरक्षित स्थान पर जाते लोग। - फोटो : BASTI
बाढ़ ने मचाई तबाही, 29 गांवों में भरा पानी
विज्ञापन

- तटबंध व ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे बाढ़ पीड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/दुबौलिया। ब्लॉक क्षेत्र में सरयू नदी में आए उफान ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। 29 गांवों में पानी भर गया है। गांव के लोग अपने मवेशियों साथ तटबंध पर शरण लिए हुए हैं। वहीं कुछ लोग घरों के छतों पर चले गए हैं। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। बाढ़ प्रभावित गांव में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सरयू नदी का खतरे के निशान से 117 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। गांव में पानी भरने के कारण लोग तटबंध व ऊंची सड़कों और घरों के छत पर शरण लिए हुए हैं। अशोकपुर ग्राम के लोग सड़क तो विशुनदासपुर अनुसूचित बस्ती के लोग तटबंध पर पन्नी तानकर रह रहें है। अशोकपुर ग्राम पंचायत के बलुईया, गोडियाना, सतहा, ठोकर नंबर 16, चौहान पुरवा सहित कुल 14 पुरवे, जलमग्न हैं।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिध शैलेंद्र चौहान ने बताया की सभी पुरवे जलमग्न हैं। लगभग दस हजार की आबादी प्रभावित है। बरदिया लोहार ग्राम पंचायत के माझा अखनपुर, दक्षिणपुरवा, श्रीराम पुरवा, मलिकपुर, भुअरिया के प्रधान प्रतिनिधि सूर्य प्रताप चौहान ने बताया की करीब आठ हजार की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवटहिया, टेढवा, सुविकाबाबू, विशुनदासपुर की अनुसुचित बस्ती, कुर्मियाना, टकटकवा व मोजपुर सहित करीब पचीस हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित है।
तटबंध पर रिसाव से दहशत
नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण तटबंध के कुछ स्थानों पर पानी का रिसाव भी शुरू हो गया है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति, एसडीएम गुलाब चंद लगातार प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर बाढ़ शरणालय में पहुंचने की अपील कर रहे हैं। कुछ लोग शरणालय में पहुंच गए हैं, मगर उनके मवेशियों के लिए कोई ठिकाना नहीं है।
----
स्कूल बंद, आठ विद्यालयों में भरा पानी
दुबौलिया ब्लॉक क्षेत्र के आठ स्कूल भी बाढ़ की चपेट में हैं। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने बताया की दो पूर्व माध्यमिक विद्यालय व छह प्राथमिक विद्यालय में पानी भर गया है। प्राथमिक विद्यालय अखनपुर, प्राथमिक विद्यालय सतहा का पुरवा, प्राथमिक विद्यालय अशोकपुर चौहान सहित प्राथमिक विद्यालय रुदलपुरवा, रसूलपुर, अखनपुर पानी से घिर गए हैं। भवन में पानी घुस गया है।
बाढ़ की पानी से घिरे गांव
विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्र के 24 गांव बाढ़ के पानी से घिर गये हैं। वहीं करीब एक दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी घरों में भरने लगा है। इन गावों के मुख्यमार्गों पर करीब तीन से चार फिट पानी बह रहा है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

----
बाढ़ के पानी से घिरे गांवों की हालत बिगड़ी
नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से क्षेत्र के माझा किता अव्वल, मड़ना माझा, दलपतपुर, जरही, कुड़निया, सहजौरा पूरे दु:खी, अराजी भगला, चंदहा, पाही माफी, सरवरपुर, काशीपुर, अइलिया जुग्गाराम, चकिया, सलेमपुर, अराजीडूही, पिपरी संग्राम, बड़ागांव, अर्जुनपुर, नरसिंहपुर, लकड़ी पाण्डेय, लकड़ी दूबे, शंभूपुर, बेतावा माझा, पकड़ी संग्राम, खेमराजपुर, कन्हईपुर पानी से घिरे हैं। वही तटबंध विहीन गांव संदलपुर, चानपुर, पड़ाव, कल्यानपुर, भरथापुर सहित गांव मैरुंड हो गये हैं। इससे लोगों को परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed