फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Flipkart warehouse theft uncovered, Rs 4.29 lakh recovered, accused arrested

Basti News: फ्लिपकार्ट वेयरहाउस में चोरी का खुलासा, 4.29 लाख बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Oct 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 06 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Flipkart warehouse theft uncovered, Rs 4.29 lakh recovered, accused arrested
बस्ती। छावनी थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने फ्लिपकार्ट एजेंसी के खतमसराय स्थित वेयरहाउस में हुई चोरी, नकबजनी का रविवार को खुलासा कर दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के 4.29 लाख रुपये बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले वेयरहाउस में काम करता था। उसके पास शटर की चाभी भी थी, जिसकी मदद से वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

एएसपी श्यामचंद ने पुलिस लाइंस में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 29 सितंबर की रात छावनी थानाक्षेत्र के खतमसराय स्थित ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के वेयर हाउस में 4.29 लाख की चोरी हुई थी। सूचना पर रिपोर्ट दर्ज कर एसओ छावनी जनार्दन प्रसाद ने छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

एएसपी के अनुसार रविवार को थानाध्यक्ष छावनी मय पुलिस टीम दबिश व नाकाबंदी करते हुए संदलपुर चकमार्ग पर सुबह 10.34 बजे आरोपी विपुल सिंह निवासी गौरिया नैन थाना छावनी को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी हुए 4,29, 850 (चार लाख 29 हजार आठ सौ 50 रुपये) बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसे अंदर की सारी गोपनीयता की जानकारी थी। नौकरी छोड़ने के बाद उसने 29 सितंबर की रात को एनटेक्स ट्रांसपोर्टेशन सर्विस लिमिटेड का शटर खोलकर ऑफिस से 4,29,850 रुपये चोरी कर लिए।

आरोपी ने आगे बताया कि चोरी की राशि उसने ग्राम संदलपुर में आकाश सिंह के धान के खेत में हरी पन्नी में छिपा दिए थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मेढ़ के किनारे छिपाए गए पूरे रुपये बरामद किए। पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता पर छावनी पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed