फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   flag march to police

पैकोलिया व नगर थाना क्षेत्र में अर्धसैनिक बलों के साथ पुलिस ने किया मार्च

Thu, 13 Jan 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
flag march to police
पैकोलिया व नगर थाना क्षेत्र में अर्धसैनिक बलों के साथ पुलिस ने किया मार्च
विज्ञापन

शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए लगातार चल रहा एरिया डोमिनोशन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार/पैकोलिया। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तत्पर पुलिस का केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों के साथ पैदल गश्त का सिलसिला लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को नगर व पैकोलिया थाना क्षेत्र में भ्रमण किया गया।
इस क्रम में पैकोलिया पुलिस ने गांवों से लेकर बाजारों तक सीआईएसएफ जवानों के साथ फ्लैग मार्च कर मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि वे निर्भीक होकर मताधिकार का प्रयोग करें। प्रशासन दबाव बनाने वालों से सख्ती से निपटेगा। थानाध्यक्ष पैकोलिया प्रदीप कुमार सिंह मय पुलिस टीम एवं सीआईएसएफ की कंपनी के साथ बृहस्पतिवार को थाना पैकोलिया क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन के तहत थाना क्षेत्र के तेनुआ, पचपेड़वा, जलेबीगंज, कुर्दा, बेलघाट, महादेवा, परसा, लालपुर पंडित, नरसिंहपुर, हसीनाबाद आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त कर आम जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

उधर, नगर क्षेत्र में पुलिस व सीआईएसएफ ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने मतदान के दौरान अमन शांति बनाए रखने के साथ कानून व्यवस्था भंग न करने की लोगों से अपील की। क्षेत्राधिकारी कलवारी विनय चौहान के नेतृत्व में थानाध्यक्ष नगर मृत्युंजय पाठक मय पुलिस टीम एवं सीआईएसएफ फोर्स के साथ क्षेत्र के ग्राम बेलाड़ी, खंता चौराहा, बक्सर, भेलवल, पिपरा गौतम, प्रतापपुर, करहली, बभनियांव, माड़न और बिरऊपुर समेत कस्बे और गांव में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान शांतिपूर्ण वातावरण में कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुए सकुशल चुनाव संपन्न कराने का संदेश दिया गया। साथ ही लोगों से अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति या चीज संदिग्ध मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उप निरीक्षक अमित सिंह, शशिशेखर सिंह, श्रवण यादव, विद्या सागर और नीलम यादव समेत तमाम पुलिस कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed