फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five teams were deployed, but even after seven days the police remained empty handed.

Basti News: पांच टीमें लगीं, सात दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Fri, 24 Apr 2026 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Five teams were deployed, but even after seven days the police remained empty handed.
बभनान। एक सप्ताह बीतने के बाद भी बभनान बाजार के स्वर्ण व्यवसायी गोलीकांड में पुलिस के हाथ खाली है। हालांकि पुलिस की पांच टीम घटना के खुलासा के लिए हाथ पांव मार रहे हैं। वही घटना का खुलासा न होने से आक्रोशित स्वर्ण व्यवसायी समाज नगर पंचायत अध्यक्ष के अगुवाई में पुलिस अधीक्षक गोंडा से मिला और घटना के सफल अनावरण व स्वर्ण व्यवसाइयों की सुरक्षा सहित सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने शीघ्र ही घटना के पर्दाफाश करने व व्यापारियों की सुरक्षा में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार को नगर पंचायत बभनान के वार्ड 10 सुभाष नगर निवासी समर कसौधन पुत्र भगवती गोंडा जिले में स्थित सिसई रानीपुर में अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। अभी वह बभनान-मसकनवा मार्ग पर फूलपुर चौराहे के निकट नहर पुलिया के पास पहुंचा था कि पीछे से बाइक सवार नकाब पोश बदमाशों ने ओवरटेक रोक लिया था और उससे लूट का प्रयास किया। अपने इरादे में बदमाश जब सफल नहीं हुए तो अवैध तमंचे से समर कसौधन पर फायर किया, जिसमें समर के बाएं हाथ में गोली लगी और दूसरी उसके पेट से छूती हुई निकल गई।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। घटना के खुलासे के लिए एसओजी, स्वाट टीम, सर्विलेंस टीम सहित छपिया थाने की पुलिस की पांच टीम लगाई गई। 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। घटना का खुलासा न होने से व्यापारियों में आक्रोश बढ़ रहा है। स्वर्ण व्यवसायी संघ के जिलाध्यक्ष बस्ती कुंदन लाल वर्मा की अगुवाई में घटना के बाद बभनान में बैठक कर आक्रोश व्यक्त किया था। शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी, कुंदन लाल वर्मा, प्रदीप सोनी, सुमित सोनी, श्याम सुंदर वर्मा के साथ प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल से मिला और घटना के अनावरण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल ने बताया घटना के अनावरण करने के लिए पुलिस टीम लगाई गई। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। जो आरोपी घटना में शामिल हैं उन्हें कतई बक्सा नहीं जाएगा। बताया कि बभनान के सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस बल बढ़ाकर गश्त और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed