फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five roadways buses to be auctioned, problems of passengers will increase

Basti News: नीलाम होने गईं रोडवेज की पांच बसें, बढ़ेंगी यात्रियों की परेशानियां

Thu, 21 Nov 2024 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Five roadways buses to be auctioned, problems of passengers will increase
बस्ती। रोडवेज डिपो की पांच बसें नीलाम होने की प्रक्रिया पूरी करने गोरखपुर भेज दी गईं, जिससे बेड़े में बसों की संख्या घटकर 124 हो गई है। इससे यात्रियों को आने वाले समय में यात्रा में दुश्वारी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

डिपो के बेड़े में निगम की 97 व अनुबंधित 32 समेत कुल 129 बसें थीं। जिनमें निगम की पांच बसें ऐसी थीं जो या तो 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी थीं या दस लाख किमी का सफर तय कर चुकी थीं। इन बसों के बारे में निगम मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गई थी, जिसकी नीलामी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए निगम मुख्यालय ने क्षेत्रीय कार्यशाला गोरखपुर को निर्देशित किया तो निष्प्रयोज्य घोषित कर इन बसों को गोरखपुर भेज दिया गया, ताकि नीलाम होने की प्रक्रिया पूरी की जा सके। डिपो के एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि पांच बसों को क्षेत्रीय कार्यशाला गोरखपुर को सरेंडर करवा दिया गया है। डिपो के बेड़े में एकाएक पांच बसें घटने से और तत्काल नई बसें न उपलब्ध होने से आने वाले समय में यात्रियों की दुश्वारी बढ़ जाएगी। वैसे तो रोडवेज प्रशासन इस समस्या को अनुबंधित बसों के सहारे दूर करने का दावा कर रहा है। संवादह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed