{"_id":"684dd2336b9e69b740026b0e","slug":"five-people-caught-stealing-electricity-42-connections-cut-basti-news-c-207-1-bst1004-138356-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बिजली चोरी में पांच लोग पकड़े, 42 के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बिजली चोरी में पांच लोग पकड़े, 42 के कनेक्शन काटे
Sun, 15 Jun 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
वाल्टरगंज। पुरैना क्षेत्र के बड़ी भादी में शनिवार को बिजली निगम ने जांच अभियान चलाया। एक साथ 4 टीमों ने सुबह से ही चेकिंग शुरू कर दी। इससे बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। जांच में 5 लोगों को बिजली की चोरी करते पकड़ा गया। उन पर केस दर्ज कराया जाएगा। 42 घरों की बिजली बिल बकाया होने पर काटी गई। चेकिंग के दौरान करीब 1.90 लाख के बकाए की भी वसूली की गई।
एक्सईएन अजीत कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 4 टीमों को चेकिंग में लगाया गया था। आगे भी अभियान लगातार चलता रहेगा।
10 हजार रुपए से अधिक बकायेदारों के विद्युत विच्छेदन कर शिकंजा कसा जाएगा एवं बिजली चोरी कर रहे उपभोक्ताओं के कनेक्शन को काटकर बिजली चोरी का केस दर्ज कराया जाएगा। संवाद