फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five mini buses running illegally seized

Basti News: अवैध ढंगी से चल रहीं पांच मिनी बस सीज

Sun, 07 Jul 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 07 Jul 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Five mini buses running illegally seized
एआरएम व एआरटीओ की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रोडवेज की घटती आय को लेकर बस्ती डिपो के एआरएम आयुष भटनागर व एआरटीओ पंकज सिंह की टीम ने बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर शहर के मूड़घाट चौराहे पर संयुक्त जांच अभियान चलाया। इस मौके पर अवैध रूप से संचालित पांच मिनी बसों को सीज कर दिया गया। अभियान की खबर लगते ही फोरलेन पर फर्राटा भर रहे डग्गामार वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

राजस्व आय को लेकर परिवहन निगम में हड़कंप मचा हुआ है। इसका प्रमुख कारण अवैध रूप से संचालित डबल डेकर बसें, ट्रैवलर व मिनी बसें हैं। इन वाहनों को सिर्फ ठेका परमिट जारी होता है या फिर कुछ रूटों पर संचालन करने के लिए परमिट जारी की जाती है। बावजूद इसके यह बसें प्रमुख राज्य व राष्ट्रीय मार्गों पर संचालित होकर रोडवेज की आय प्रभावित करती हैं।
विज्ञापन

यही नहीं यात्री भी इन बसों की हाईस्पीड व यात्री सुविधाओं की लालच में आकर सफर करते हैं। लिहाजा रोडवेज बसों की आय घटती जा रही है। इसके लिए परिवहन निगम मुख्यालय ने संयुक्त जांच के लिए निर्देश जारी किया है। इसके अनुपालन में एआरएम आयुष भटनागर व एआरटीओ ने इंद्रजीत तिवारी व अन्य कर्मचारियों की टीम के साथ सघन जांच अभियान चलाकर चार मिनी बस व एक ट्रैवलर को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed